[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge सऊदी अरब में नहीं है एक भी नदी, इस तरह काम चलाते हैं यहां के लोग 

सऊदी अरब में नहीं है एक भी नदी, इस तरह काम चलाते हैं यहां के लोग 

0
सऊदी अरब में नहीं है एक भी नदी, इस तरह काम चलाते हैं यहां के लोग 
सऊदी अरब में नहीं नदी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Does Saudi Arabia Has No River: सऊदी अरब दुनिया भर में अपने विशाल तेल भंडार के लिए जाना जाता है. यह देश वेनेजुएला के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिद्ध तेल भंडार रखता है, जो वैश्विक पारंपरिक तेल भंडार का लगभग 20% हिस्सा है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि तेल से इतना समृद्ध देश पानी के मामले में बेहद गरीब है और इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यहां एक भी नदी नहीं है. जी हां, सऊदी अरब में में एक भी नदीं नहीं है. 

Saudi Arabia Has No River: क्या सऊदी अरब में नहीं है नदी?

क्षेत्रफल के मामले में सऊदी अरब दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है और अरब क्षेत्र में अल्जीरिया के बाद दूसरे स्थान पर आता है. यहां की लगभग 95% जमीन रेगिस्तान या अति-शुष्क (Extra Dry) क्षेत्र है. पूरे देश में ना कोई नदी बहती है और ना ही प्राकृतिक पानी का कोई सोर्स है. यही नहीं यहां बारिश भी बहुत कम होती है. 

कैसे काम चलाते हैं यहां के लोग? 

सऊदी अरब में हमेशा से पानी का कोई सोर्स नहीं था. यहां की सरकार खारे पानी पर काफी खर्च करके उसे पीने वाले पानी में बदलती है. खारी पाने को डिसेलिनेशन (Desalination) प्रोसेस की मदद से पीने लायक पानी में बदला जाता है. 

दो समुद्री तट है 

सऊदी अरब के पास दो बड़े समुद्री तट हैं, लाल सागर और फारस की खाड़ी. इन्हीं तट की मदद से यहां व्यापार होता है. सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था के लिए ये दोनों तट बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. 

Saudi Arabia FAQs: सऊदी अरब को लेकर सवाल जवाब

सऊदी अरब में तेल को ‘तरल सोना’ क्यों कहा जाता है?

सऊदी अरब में तेल को ‘तरल सोना’ कहा जाता है क्योंकि यहां दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शुद्ध तेल भंडार है. तेल ने सऊदी की अर्थव्यवस्था को बेहद समृद्ध बनाया है और देश की आय का बड़ा हिस्सा इसी से आता है.

सऊदी अरब में पानी इतना महंगा क्यों है?

सऊदी में प्राकृतिक मीठा पानी नहीं है. यहां समुद्री पानी को मीठा बनाने (Desalination) की प्रक्रिया पर अरबों रुपए खर्च होते हैं. इसी वजह से पानी की कीमत बहुत ज्यादा है.

सऊदी अरब में पानी भारत से ज्यादा कीमती है?

सरकार सब्सिडी देती है, लेकिन फिर भी सऊदी में पानी भारत की तुलना में कई गुना महंगा पड़ता है. बोतलबंद पानी भी महंगे उत्पादों में गिना जाता है क्योंकि इसकी सप्लाई और प्रोसेसिंग की लागत बहुत अधिक है.

सऊदी अरब में गोल्ड की कीमत क्या है?

सऊदी में गोल्ड की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट के अनुसार रोज बदलती रहती है. आमतौर पर यहां गोल्ड टैक्स कम होने के कारण भारत की तुलना में थोड़ा सस्ता मिलता है.

सऊदी अरब में पानी क्यों नहीं है?

क्योंकि देश का लगभग 95% हिस्सा रेगिस्तान है. बारिश बहुत कम होती है और कोई प्राकृतिक नदी या बड़ा जल-स्रोत नहीं है. यही कारण है कि यहां पानी का संकट हमेशा बना रहता है.

सऊदी अरब पानी की जरूरत कैसे पूरी करता है?

देश मुख्य रूप से डिसैलिनेशन प्लांट्स पर निर्भर है, जहां समुद्री पानी को शुद्ध कर पीने लायक बनाया जाता है. इसके अलावा भूमिगत पानी (groundwater) का भी सीमित उपयोग किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Why are Chips Packet Filled with Air: चिप्स पैकेट की ‘हवा’ असल में होती है साइंस! जानें क्यों जरूरी है ये ट्रिक

Previous article न भारी बैग, न किताबों का वजन, यूपी में होगा 10 दिनों का बैगलेस स्कूल
Next article Jitan Ram Manjhi: कैसी होगी नीतीश की नई कैबिनेट? जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 20 तारीख को होगा शपथ ग्रहण
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel