[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा

Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा

0
Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा
Social Media Ban

Social Media Ban: नेपाल सरकार ने 4 सितंबर 2025 को एक बड़ा और विवादित फैसला लिया. सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) सहित कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया. इस फैसले के बाद राजधानी काठमांडू में जनरेशन जेड (Gen Z) के हजारों युवा सड़क पर उतर आए और संसद भवन तक मार्च किया. विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हो गए. हालात काबू से बाहर होते देख सरकार ने काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया. वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है. ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नेपाल के अलावा किन देशों में सोशल मीडिया को लेकर सख्त नियम हैं.

कहां-कहां बैन है सोशल मीडिया?

नेपाल पहला देश नहीं है जिसने सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाई है. कई और देशों में इंटरनेट और सोशल मीडिया को लेकर बेहद सख्त कानून लागू हैं.

चीन

चीन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पूरी तरह से बैन हैं. यहां नागरिक केवल वीचैट और डौयिन जैसे घरेलू प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. विदेशी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है.

उत्तर कोरिया

किम जॉन्ग उन के शासन वाले उत्तर कोरिया में आम नागरिकों को इंटरनेट और सोशल मीडिया की पहुंच लगभग नहीं है. केवल चुनिंदा सरकारी अधिकारियों को सीमित इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति है. गैरकानूनी तरीके से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर मौत की सजा तक का प्रावधान है.

ईरान

ईरान में भी फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध है. सरकार विरोधी पोस्ट डालने वालों को कठोर सजा दी जाती है, जिसमें जेल या मौत की सजा भी शामिल हो सकती है.

अफगानिस्तान

तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद खतरनाक माना जाता है. यहां किसी भी जीवित प्राणी की तस्वीर शेयर करना भी गंभीर अपराध है.

सऊदी अरब

सऊदी अरब में भी सोशल मीडिया पर सरकार की कड़ी नजर रहती है. सरकार विरोधी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट करने वालों को जुर्माना, जेल या मौत की सजा तक दी जा सकती है. 2022 में यहां ट्विटर पोस्ट के कारण एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई थी. नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद यह बहस तेज हो गई है कि आखिर सरकारें लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को कब तक सीमित करती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article रक्तदान दूसरे के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी : डीटीएम
Next article महावीर बजरंगबली झंडा मेला के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel