[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge दुनिया में 7वें नंबर पर आता है भारत का ये जिला, जानें क्यों इसे कहते हैं ‘Banana Capital’

दुनिया में 7वें नंबर पर आता है भारत का ये जिला, जानें क्यों इसे कहते हैं ‘Banana Capital’

0
दुनिया में 7वें नंबर पर आता है भारत का ये  जिला, जानें क्यों इसे कहते हैं ‘Banana Capital’
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Banana Capital of India: भारत खेती-किसानी वाला देश है, जहां अलग-अलग राज्यों की अपनी खास पहचान है. कहीं चाय की खेती फेमस है, तो कहीं मसालों की. इसी तरह एक जगह ऐसी भी है जिसे Banana Capital of India यानी भारत की केले की राजधानी कहा जाता है. कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर भारत में कौन-सी जगह को यह नाम मिला है और इसके पीछे वजह क्या है. आइए जानते हैं. 

किस जगह को कहते हैं Banana Capital of India?

भारत में जलगांव (महाराष्ट्र) को Banana Capital कहा जाता है. जलगांव अपने बड़े पैमाने पर केले के उत्पादन के लिए पूरे देश में फेमस है. यहां इतनी ज्यादा मात्रा में केले की खेती होती है कि इसे भारत की “केले की राजधानी” कहा जाने लगा है. महाराष्ट्र का यह इलाका न सिर्फ देश में बल्कि कई बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी केले की सप्लाई के लिए चर्चा में रहता है. यहां के किसान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके बेहतर उत्पादन हासिल करते हैं. 

जलगांव ही क्यों बना Banana Capital?

  • बड़े पैमाने पर केले की खेती: जलगांव जिले में हजारों हेक्टेयर जमीन पर केले की खेती की जाती है. यहां का मौसम और मिट्टी केले की फसल के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यही कारण है कि यहां का उत्पादन दूसरे इलाकों की तुलना में काफी ज्यादा होता है. 
  • बेहतर सिंचाई व्यवस्था: केले की खेती में पानी की जरूरत अधिक होती है. जलगांव में सिंचाई की अच्छी व्यवस्था होने के कारण किसानों को फसल उगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. कई किसान ड्रिप इरिगेशन जैसी टेक्नीक का भी यूज करते हैं, जिससे पानी की बचत होती है. 
  • आधुनिक खेती का उपयोग: जलगांव के किसान समय के साथ खेती के नए तरीके अपनाते रहे हैं. बेहतर बीज, बेहतर टेक्नीक और साइंटिफिक तरीकों से खेती करने के कारण यहां के केले की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है.

जलगांव के केले को मिला है ‘GI टैग’ 

जलगांव (Banana Capital of India) के केले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत सरकार की तरफ से GI टैग मिला हुआ है. इस टैग के मिलने से नकली उत्पादों पर रोक लगती है और जलगांव के केले को इंटरनेशनल मार्केट में एक ब्रांड के रूप में पहचान मिली है. 

दुनिया में सातवें नंबर पर आता है जलगांव का नाम

जलगांव सिर्फ भारत में ही नंबर वन नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा केला उगाने वाले क्षेत्रों में यह सातवें नंबर पर आता है. अगर डेटा की बात करें तो भारत में जितना भी केला का प्रोडक्शन होता है, उसका अकेले 16 फीसदी (16%) हिस्सा जलगांव से आता है. वहीं, अगर पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें, तो राज्य के कुल केला उत्पादन में जलगांव का योगदान लगभग 61% है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट किस देश में मिलता है? जानें क्यों है इसकी इतनी डिमांड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel