[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Free JEE-NEET Coaching: इस राज्य में छात्रों को मुफ्त में मिलेगी जेईई-नीट की कोचिंग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Free JEE-NEET Coaching: इस राज्य में छात्रों को मुफ्त में मिलेगी जेईई-नीट की कोचिंग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

0
Free JEE-NEET Coaching: इस राज्य में छात्रों को मुफ्त में मिलेगी जेईई-नीट की कोचिंग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Free JEE-NEET Coaching

Free JEE-NEET Coaching: देश में हर छात्र को समान शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह किसी गांव से हो या शहर से, अमीर हो या गरीब. इसी सोच को हकीकत में बदलने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है. राज्य के मानव संसाधन मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को एक नई योजना की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के सरकारी जूनियर कॉलेजों में पढ़ने वाले 1 लाख से अधिक छात्रों को अब JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग मिलेगी. इस योजना का उद्देश्य है कि हर छात्र को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका मिले और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले के लिए बराबरी से मुकाबला कर सके.

बड़ी योजना की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत 1,355 सरकारी जूनियर कॉलेजों में की गई है. सभी छात्रों को विशेष अध्ययन सामग्री, अनुभवी शिक्षकों की गाइडेंस, और सुविधाजनक पढ़ाई का माहौल मिलेगा. यह पहल राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

हर छात्र को मिलेगा समान अवसर

मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि यह योजना हर छात्र को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने का उचित मौका देती है. अब किसी भी छात्र को सिर्फ आर्थिक कारणों से JEE या NEET जैसे एग्जाम की तैयारी से वंचित नहीं रहना पड़ेगा.

रोज दो घंटे कोचिंग और नया टाइमटेबल

कॉलेज की पढ़ाई का समय शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है और हर दिन दो घंटे फोकस्ड कोचिंग रखी गई है. छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली स्टडी मटेरियल दी जाएगी, जिसे विशेषज्ञ शिक्षकों ने विशेष रूप से डिजाइन किया है.

शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

इस योजना के तहत जूनियर लेक्चरर्स को भी खास प्रशिक्षण दिया गया है ताकि सभी कॉलेजों में एक जैसी और प्रभावशाली पढ़ाई हो सके. इससे छात्रों को किसी भी कॉलेज में शिक्षा की समान गुणवत्ता मिलेगी.

साप्ताहिक टेस्ट और प्रदर्शन पर नजर

छात्रों की तैयारी की निरंतर निगरानी की जाएगी. हर हफ्ते मॉक टेस्ट, प्रगति की समीक्षा और डेली ट्रैकिंग से छात्रों की कमजोरी और सुधार के क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे.

Also Read: NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4

Also Read: NEET UG 2025 Topper: मोबाइल कवर बेचने वाला रोहित अब बनेगा डॉक्टर, जमशेदपुर के बेटे को खुद अलख पांडे ने आकर दी बधाई

Previous article Garena Free Fire MAX: 16 जून 2025 के लिए नए रिडीम कोड्स जारी, फ्री स्किन्स और डायमंड्स का सुनहरा मौका
Next article बिहार में बिजली कटने का झंझट होगा खत्म, इन ग्रिडों को हाईटेक बनाने कंपनी को मिला टेंडर…
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel