[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Free Education Schools: इन स्कूलों में मिलती है मुफ्त शिक्षा, जानिए डिटेल 

Free Education Schools: इन स्कूलों में मिलती है मुफ्त शिक्षा, जानिए डिटेल 

0
Free Education Schools: इन स्कूलों में मिलती है मुफ्त शिक्षा, जानिए डिटेल 

Free Education Schools: स्कूल एक ऐसी जगह है, जो हर बच्चे के जीवन में महत्व रखता है. अक्सर आर्थिक तंगी की वजह से कई बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. लेकिन भारत सरकार ऐसे कई फ्री बोर्डिंग स्कूल चलाती है जहां पढ़ाई, रहना और खाना सबकुछ मुफ्त है. इन स्कूलों का उद्देश्य है हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पहुंचना और उनके भविष्य का निर्माण करना. 

नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya – JNV)

देश के सबसे प्रतिष्ठित फ्री बोर्डिंग स्कूलों में से एक है. यहा दाखिला पाने के लिए छात्रों को टेस्ट देना होता, जिसका नाम है Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test. इस टेस्ट में पास करने वाले छात्रों को ही दाखिला मिलता है. यहां पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है. कक्षा 9 से 12 तक मामूली विकास शुल्क लिया जाता है. पढ़ाई के साथ आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं भी मुफ्त मिलती हैं. 

कक्षा 6, 9 और 11 में होता है एडमिशन

  • कक्षा 6 के लिए उम्र सीमा: 10 से 12 वर्ष
  • कक्षा 9 के लिए उम्र सीमा: 13 से 15 वर्ष

अटल आवासीय विद्यालय (Uttar Pradesh Residential Schools)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह स्कूल कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले मजदूरों के बच्चों के लिए है. एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है. हर जिले के लिए अलग-अलग फॉर्म जारी होते हैं. पढ़ाई, रहन-सहन और खानपान सब मुफ्त है. कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों को दिया जाता है दाखिला. 

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS)

जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित यह स्कूल विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) के बच्चों के लिए है. यहां कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा दी जाती है. यहां सभी छात्रों को फ्री एजुकेशन, हॉस्टल और भोजन की सुविधा है. एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है. 

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Education: OTT की ‘Maharani’, एक्ट्रेस Huma Qureshi ने दिल्ली के इस फेमस कॉलेज से की है पढ़ाई

Previous article Rakshabandhan 2025:रक्षाबंधन में किस उंगुली से लगाएं तिलक, जानें धार्मिक महत्व और सही तरीका
Next article World Tribal Day : ‘बाबी’ की हर बात मानते हैं लोग, खास है इस जनजाति की बातें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel