[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE में कम स्कोर, लेकिन जिंदा है इंजीनियर बनने का सपना! यहां मिल रहा है मौका 

JEE में कम स्कोर, लेकिन जिंदा है इंजीनियर बनने का सपना! यहां मिल रहा है मौका 

0
JEE में कम स्कोर, लेकिन जिंदा है इंजीनियर बनने का सपना! यहां मिल रहा है मौका 
WBJEE 2026 Exam: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

WBJEE 2026 Exam: अगर आपका जेईई मेन परीक्षा में स्कोर कम है और आप इस बात से दुखी हैं तो परेशान न हों आपके लिए पश्चिम बंगाल के कॉलेज के द्वार खुले हैं. JEE Main में कम स्कोर वाले स्टूडेंट्स पश्चिम बंगाल में एडमिशन ले सकते हैं. यहां कई मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जिनमें जेईई मेन और एडवांस की बजाय पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन मिलता है.

WBJEEB ने जारी किया शेड्यूल

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह प्रवेश परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 10 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee/ देखें.

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी OMR शीट पर आयोजित की जाएगी. इसके जरिए सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि फार्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में भी एडमिशन मिलता है.

WBJEE का एग्जाम पैटर्न

WBJEE परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पहला पेपर मैथ्स का होता है, जबकि दूसरा पेपर फिजिक्स और केमिस्ट्री का संयुक्त पेपर होता है. इन दोनों पेपर में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाते हैं.

क्या है WBJEE परीक्षा?

WBJEE पश्चिम बंगाल की एक महत्वपूर्ण स्टेट लेवल परीक्षा है. इसके जरिए राज्य के कई सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech और अन्य टेक्निकल कोर्स में एडमिशन मिलता है. अगर आपका भी जेईई स्कोर कम है तो आप इस परीक्षा के लिए अप्लाई करके इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. जादवपुर यूनिवर्सिटी (कोलकाता), कल्याणी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई फेमस कॉलेज में एडमिशन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- RRB पैरामेडिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Previous article आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का रिलीज डेट हुआ ऐलान, फैंस बीच चर्चा तेज
Next article फिस्टुला में क्षारसूत्र करवाने के बाद किन बातों का रखें ध्यान? जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर विकास की सलाह
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel