[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
UPSSSC PET Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

UPSSSC PET Admit Card 2025 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से यूपी पीईटी 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने का स्टेप्स नीचे देख सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC PET Admit Card 2025

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए UPSSSC PET 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

UPSSSC PET Admit Card 2025 Download Here

UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है. इसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. इसमें उम्मीदवार की डिटेल्स जैसे नाम, परीक्षा केंद्र का पता, समय और जरूरी निर्देश दिए होते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट समय से निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें.

UPSSSC PET Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपी पीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. हर उम्मीदवार को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और निर्धारित निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में काम करने का सुनहरा मौका, 45 वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन 

Previous article Bihar Weather: 2 सितंबर को बिहार के इन 6 जिलों के लिए अलर्ट, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम…
Next article Today School Assembly News Headlines 2 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर की समाचार सुर्खियां
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel