[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, एक पद पर 46 दावेदार

लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, एक पद पर 46 दावेदार

0
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, एक पद पर 46 दावेदार
UPSSSC Lekhpal 2026

UPSSSC Lekhpal 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7994 पोस्ट के लिए 366712 कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा के लिए सेलेक्ट हुए हैं. इसके अनुसार, हबर एक पद के लिए करीब 46 दावेदार हैं. ऐसे में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर टफ कंप्टीशन है. वहीं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जनरल, SC, ST, EWS कैटेगरी के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी किया है. 

कैटेगरी वाइज कटऑफ 

  • जनरल वर्ग- 55.12 अंक
  • SC – 55.12 अंक
  • ST – 47.50 अंक
  • OBC- 55.12 अंक
  • EWS- 55.12 अंक

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और भूतपूर्व खिलाड़ी के लिए अलग से कटऑफ जारी


आयोग ने अलग से क्षैतिज श्रेणी के लिए भी कटऑफ जारी की है. इन श्रेणियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, दिव्यांगजन, महिला, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ी शामिल हैं. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के लिए 38.63 अंक निर्धारित किए गए हैं. दिव्यांगजन श्रेणी में श्रवण बाधित अभ्यर्थियों की कटऑफ 06.01 और अस्थि बाधित अभ्यर्थियों की 52.97 अंक तय किया गया है. 

366712 को मिला मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका 

इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए चयन की प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा या नी PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है. कुल 366712 कैंडिडेट्स अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. 

7,994 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी

यह भर्ती प्रक्रिया देशभर में लेखपाल के 7,994 पोस्ट को भरने के लिए की जा रही है. लेखपाल पोस्ट पर काम करने वाला व्यक्ति राजस्व और जमीन से जुड़े कामों को देखता  है. युवाओं के लिए यह बेहद जरूरी नौकरी है. ऐसे में आगे की प्रक्रिया के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें. 

मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा सेलेक्शन

कटऑफ जारी होने के साथ ही चयन प्रक्रिया अब मुख्य परीक्षा की ओर बढ़ गई है. जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित अंक प्राप्त कर लिए हैं, उन्हें अब अगले चरण की तैयारी और तेज करनी होगी. अंतिम चयन पूरी तरह मुख्य परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा.

यह भी पढ़ें- अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल 

Previous article 22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगी यूपी की सूरत
Next article असम: बुलडोजर से गिराई गई नेहरू मूर्ति 3 दिन बाद फिर लगी, दोषी अब तक फरार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel