[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information लेखपाल से लेकर सिपाही तक, जारी हुआ UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर

लेखपाल से लेकर सिपाही तक, जारी हुआ UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर

0
लेखपाल से लेकर सिपाही तक, जारी हुआ UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू की डेट्स शामिल हैं. इस परीक्षा से लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 

जून में होने वाली परीक्षा

जून और जुलाई 2026 में कई विभाग में भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं. इनमें अनुदेशक टर्नर भर्ती, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, अनुदेशक मशीनिस्ट आदि शामिल हैं. हालांकि, इनकी डेट्स क्या होगी कैलेंडर अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. जून में वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मेडिकल परीक्षा होगी, जोकि 15 से 20 जून 2026 तक आयोजित की जा सकती है. इसके अलावा जून में भेषजिक मुख्य परीक्षा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा और बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा भी आयोजित की जाएंगी.

परीक्षा/भर्तीडेट
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा11 जनवरी 2026
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा20 जनवरी 2026
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा1 फरवरी 2026
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक PET/PST10 से 19 फरवरी 2026
प्रवर्तन कांस्टेबल PET/PST22 से 28 फरवरी 2026
अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) साक्षात्कार12 मार्च 2026
अनुदेशक वायरमैन साक्षात्कार13 मार्च 2026
अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर) साक्षात्कार17 से 20 मार्च 2026
अनुदेशक प्लम्बर साक्षात्कार23 से 25 मार्च 2026
अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम साक्षात्कार28 मार्च 2026
अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा3 मई 2026
लेखपाल मुख्य परीक्षा21 मई 2026
अनुदेशक टर्नर साक्षात्कारजून 2026 (प्रस्तावित)
अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी साक्षात्कारजून 2026 (प्रस्तावित)
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मेडिकल परीक्षा15 से 20 जून 2026 (प्रस्तावित)
अनुदेशक मशीनिस्ट साक्षात्कारजून 2026 (प्रस्तावित)
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी साक्षात्कारजून 2026 (प्रस्तावित)
भेषजिक मुख्य परीक्षा29 जून 2026
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा29 जून 2026
बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा30 जून 2026
अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी साक्षात्कारजुलाई 2026 (प्रस्तावित)
अनुदेशक ड्रेस मेकिंग साक्षात्कारजुलाई 2026 (प्रस्तावित)
अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी साक्षात्कारजुलाई 2026 (प्रस्तावित)
सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा12 जुलाई 2026
दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा12 जुलाई 2026
अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल साक्षात्कारजुलाई 2026 (प्रस्तावित)
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी मुख्य परीक्षा26 जुलाई 2026
अनुदेशक प्लम्बर साक्षात्कार (16(4)/2016)अगस्त 2026 (प्रस्तावित)
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा9 अगस्त 2026
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (PET 2025) मुख्य परीक्षा23 अगस्त 2026
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा20 सितंबर 2026
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा27 सितंबर 2026

जुलाई और अगस्त में भी है कई परीक्षाएं 

सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को है. सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026 को होगी. सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी. 

कैलेंडर के हिसाब से तैयारी कर सकेंगे छात्र

परीक्षा का कैलेंडर जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स इसके अनुसार तैयारी कर सकेंगे. यहां कैलेंडर की पीडीएफ दी गई है. आप इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें. यह जनवरी से सितंबर तक की परीक्षाओं का कैलेंडर है.

यह भी पढ़ें- संसद पहुंचे रांची के सार्थक सिद्धांत, दिखाई CBSE OSM सिस्टम की गड़बडियां

Previous article शेखपुरा के चेवाड़ा नगर पंचायत में पेयजल संकट, फटे पाइप से नल-जल आपूर्ति ठप, पानी-पानी को तरसे लोग
Next article जमुई में आज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम रहेगी मौजूद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel