[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UPPSC PCS: रिपोर्टिंग टाइम और Dress Code पर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

UPPSC PCS: रिपोर्टिंग टाइम और Dress Code पर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

0
UPPSC PCS: रिपोर्टिंग टाइम और Dress Code पर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी
UPSC PCS परीक्षा दिशा निर्देश (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

UPPSC PCS Prelims Exam Guidelines: यूपीपीएससी पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. वहीं परीक्षार्थियों के लिए यूपीपीएससी की ओर से और भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 

UPPSC PCS Exam Guidelines: कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

युवाओं के लिए यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा का काफी महत्व है. ऐसे में इस परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. वहीं परीक्षा के लिए आने वाले कैंडिडेट्स को सभी नियमों का पालन करना होगा. अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

UPPSC PCS Exam Dress Code For male and Females: देखें ड्रेसकोड 

यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. ऐसे तो इस परीक्षा को लेकर कोई खास ड्रेसकोड नहीं है. लेकिन परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आरामदायक और डिसेंट कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं. वहीं इसके वाला कैंडिडेट्स कोई ऐसा कपड़ा न पहनें जिसमें मेटल हो. वहीं इसी के साथ महिलाएं किसी प्रकार का आभूषण पहनने से बचें. 

क्या दो शिफ्ट में होगी UPPSC PCS परीक्षा? 

परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी. इसका मतलब है कि सुबह की शिफ्ट में 8.45 बजे के बाद और सेकेंड शिफ्ट में 1.45 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. 

क्या फेस स्कैन किए बिना नहीं मिलेगी एंट्री?

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा (UPPSC PCS Exam) में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति फेसियल रिकाग्निशन के बाद ही मिलेगी. फेसियल रिकाग्निशन का काम केंद्र के परिसर में किया जाएगा. बायोमीट्रिक भी होगा. 

UPPSC PCS परीक्षा में क्या ड्रोन से की जाएगी निगरानी? 

सभी परीक्षा केंद्र पर ड्रोन (Drone) से निगरानी रखी जाएगी. किसी भी कैंडिडेट को बिना चेकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे. 

क्या हर कमरे में CCTV से होगी निगरानी? 

परीक्षा केंद्र पर हर कक्षा में CCTV से निगरानी रखी जाएगी. प्रत्येक क्लास में 24 अभ्यर्थियों पर एक CCTV होगा. लाइव सीसीटीवी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले एवं परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक एक्टिव रहेगा. 

UPPSC PCS परीक्षा में ट्रेन की विशेष सुविधा होगी?

12 अक्टूबर को UPPSC PCS परीक्षा के लिए प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, टूंडला, इटावा समेत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा बल का इंतजाम किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- बिहार के राजस्व विभाग में 4500 से ज्यादा वैकेंसी, सैलरी होगी 60000 से शुरू

Previous article इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मोबाइल, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू, पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात के पीछे क्या है कारण?
Next article Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर के 51 नाम, जदयू या भाजपा किसे कर रहा परेशान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel