[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट 

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट 

0
UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट 
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UPSC Exam Tips: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) CSE प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में MCQ सवाल आएंगे. एग्जाम में अब करीब 15 दिन बाकी रह गए हैं. लास्ट मिनट की तैयारी मायने रखती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कैसे करें.

UPSC Exam Tips: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

उम्मीदवार को अंतिम दिनों में केवल Short Notes, महत्वपूर्ण फैक्ट्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQ) पर ध्यान देना चाहिए. CSAT को हल्के में लेने की गलती न करें. कई छात्र इसी पेपर में फंस जाते हैं. परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लेना, हेल्दी भोजन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें.

UPSC Prelims 2026: क्या करें?

केवल रिवीजन पर फोकस करें


अंतिम दिनों में अपने Short Notes और महत्वपूर्ण टॉपिक्स का दोहराव करें. नई सामग्री पढ़ने से बचें.

PYQ का अभ्यास करें

पिछले 10-15 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें. इससे प्रश्नों का पैटर्न और UPSC की पूछने की शैली समझने में मदद मिलती है.

CSAT को नजरअंदाज न करें

अगर CSAT कमजोर है तो रोज 40-50 मिनट अभ्यास करें. कई बार यही पेपर चयन और असफलता के बीच अंतर बन जाता है.

Full Length Mock Test दें

1-2 फुल लेंथ टेस्ट देकर परीक्षा जैसा माहौल तैयार करें. इससे टाइम मैनेजमेंट और कॉन्फिडेंस बेहतर होता है.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान

हल्का और संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें

ई-एडमिट कार्ड, फोटो ID प्रूफ और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें पहले ही व्यवस्थित कर लें.

UPSC Prelims 2026: क्या न करें? (Don’ts)

नया कुछ भी पढ़ने की कोशिश न करें

नई किताबें, नई टेस्ट सीरीज या अतिरिक्त करंट अफेयर्स पढ़ने से कन्फ्यूजन बढ़ सकता है.

दूसरों से तुलना करने से बचें

दोस्तों या अन्य अभ्यर्थियों से तैयारी की तुलना करने पर तनाव बढ़ सकता है.

देर रात तक न जागें

परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद न लेना प्रदर्शन पर असर डाल सकता है.

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ न ले जाएं

स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य डिजिटल गैजेट्स परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हो सकते हैं.

बहुत ज्यादा स्टडी मटेरियल इकट्ठा न करें

अंतिम समय में ज्यादा नोट्स और कोचिंग सामग्री देखने से फोकस बिगड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- CUET परीक्षा के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, NTA ने दी सलाह

Previous article Madhubani News: जिला प्रशासन ने शुरू की महाअभियान की तैयारी, घर बैठे भी बना सकेंगे फार्मर आईडी
Next article KISHANGANJ : फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel