[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information यूपीएससी सिविल सर्विस का नोटिफिकेशन स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सर्विस का नोटिफिकेशन स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

0
यूपीएससी सिविल सर्विस का नोटिफिकेशन स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा
UPSC CSE 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तरफ से सिविल सर्विस एग्जाम 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं किया गया है. यह नोटिफिकेशन पहले 14 जनवरी 2026 को आने वाला था, लेकिन अब इसे प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि नई तारीख पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी जाएगी.

UPSC CSE 2026 परीक्षा मई में

UPSC के वार्षिक कैलेंडर 2026 के अनुसार, सिविल सर्विस परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को निर्धारित किया गया है. परीक्षा का नोटिफिकेशन भले ही अभी न आया हो, लेकिन परीक्षा अपने तय समय पर ही हो सकती है. उम्मीदवारों को एग्जाम नोटिफिकेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in विजिट करते रहना होगा.

UPSC CSE 2026 Notification Postponed Notice

यूपीएससी कैलेंडर 2026 (UPSC Calendar 2026) के अनुसार, सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक चलने वाली थी. वहीं, परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को निर्धारित की गई है. सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा सिर्फ एक ही दिन होगी.

Upsc Cse 2026 Postponed Notice
Upsc cse 2026 postponed notice

UPSC CSE Main परीक्षा की तारीख

वार्षिक कैलेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार, मेन्स परीक्षा अगस्त में निर्धारित है. बता दें कि मेन्स परीक्षा कुल 5 दिनों तक आयोजित की जा सकती है. अब नोटिफिकेशन में बदलाव के साथ परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है. हालांकि इसको लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है.

बता दें कि परीक्षा तीन चरणों में होती है. सबसे पहले प्रीलिम्स होता है, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं. इसके बाद मेन्स परीक्षा होती है, जिसमें लिखकर जवाब देने होते हैं. आखिर में इंटरव्यू होता है. हर परीक्षा पास करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS की पढ़ाई छोड़ IAS बनी हरियाणा की बेटी

Previous article 2G से 4G होने के बाद भी नहीं सुधरी राशन वितरण व्यवस्था
Next article Madhubani News : विवेकानंद की जयंती पर “स्वदेशी संकल्प रन” का आयोजन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel