[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स

200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स

0
200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स
इंडियन मेडिकल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSC CMS 2026 Application: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जारी हुआ है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मार्च 2026 तक का समय मिला है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है.

UPSC CMS 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी नोटिफिकेशन के तहत मेडिकल सर्विस एग्जाम (UPSC CMS) के लिए टेंटेटिव डेट 2 अगस्त 2026 रखी गई है. हालांकि, एग्जाम डेट में बदलाव हो सकता है ऐसे कंडिशन में वेबसाइट- upsc.gov.in पर नोटिस जारी किया जाएगा. बता दें कि एग्जाम डेट से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो सकता है.

UPSC CMS Application Fees: कितनी है फीस?

  • General, OBC और EWS : 200 रुपये
  • SC और ST : फीस नहीं लगेगी
  • PwBD उम्मीदवार : फीस नहीं लगेगी
  • सभी महिला उम्मीदवार : फीस नहीं लगेगी

UPSC CMS 2026 Application Process: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CMS 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

UPSC CMS 2026 Exam Notification नीचे देखें

UPSC CMS Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

UPSC CMS परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है. इसमें सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT Mode) आयोजित की जाती है जो कुल 500 अंकों की होती है. इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों पेपर 250-250 अंकों के होते हैं. हर पेपर के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है और प्रत्येक पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होती है.

कंप्यूटर परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. फाइनल सेलेक्शन कंप्यूटर परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को मिलाकर किया जाता है.

UPSC Exam City Details: 48 शहरों में होगी परीक्षा

Upsc Cms Exam Center
200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें upsc cms की डिटेल्स 3

UPSC CMS परीक्षा देश के करीब 48 शहरों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुन सकते हैं. हालांकि हर सेंटर पर उम्मीदवारों की संख्या सीमित होती है. इसलिए सेंटर का अलॉटमेंट “पहले आवेदन करो, पहले सेंटर पाओ” के आधार पर किया जाएगा.

चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर जैसे शहरों में आमतौर पर सेंटर की संख्या ज्यादा होती है. इसलिए यहां उम्मीदवारों को सेंटर मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में एग्जाम सेंटर की गाइडलाइंस देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main सेशन 2 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

Previous article पैक्सों के कार्यों को डिजिटल व आधुनिक ढंग से करने की दी जानकारी
Next article खाना बनाते वक्त आग से बचाव को पास में रखें बाल्टी में पानी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel