[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information यूपी TGT एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यूपी TGT एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
यूपी TGT एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP TGT Exam 2025

UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक लंबे इंतजार के बाद अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा वर्ष 2022 में निकाली गई टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले पूरी हो चुकी है. लेकिन परीक्षा की तारीख कई बार बदलने के बाद अब यह 21 जुलाई 2025 और 22 जुलाई 2025 को आयोजित होने जा रही है.

UP TGT Exam 2025: 3539 पदों पर होगी टीजीटी भर्ती

UPSESSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के कुल 3539 पदों पर भर्ती की जानी है. यह एक बड़ी संख्या है और हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं.

UP TGT Exam Notification यहां चेक करें.

हर विषय के लिए अलग-अलग पद हैं और विषय के अनुसार परीक्षा शेड्यूल भी तय किया गया है. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- upsessb.pariksha.nic.in पर जारी होगा.

UP TGT Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSESSB की ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “TGT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, और वेरिफिकेशन कोड भरना होगा.
  • जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें.
  • यूपी पीजीटी परीक्षा स्थगित हो गई है. पहले पीजीटी टीचर भर्ती की परीक्षा जून में होने वाली थी जो अब अगस्त में आयोजित की जाएगी.

UP PGT Exam 2025 Postponed: बढ़ गई पीजीटी परीक्षा की तारीख

जहां एक ओर TGT परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है, वहीं दूसरी ओर पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. पहले यह परीक्षा जून 2025 में होनी थी, लेकिन अब इसे अगस्त में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में पीजीटी अभ्यर्थियों को कुछ और समय मिल गया है अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए.

NEET में फेल…UPSC का भी टूटा सपना, फिर किया कुछ ऐसा, Rolls Royce में 72 लाख का पैकेज

Previous article मुकेश अंबानी का मास्टर स्ट्रोक, रिलायंस रिटेल ने केल्विनेटर का किया अधिग्रहण
Next article मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया विरोध
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel