[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UP PCS टॉपर दिव्या का गुरुमंत्र, आखिरी के 7 दिनों में स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में होंगे पास

UP PCS टॉपर दिव्या का गुरुमंत्र, आखिरी के 7 दिनों में स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में होंगे पास

0
UP PCS टॉपर दिव्या का गुरुमंत्र, आखिरी के 7 दिनों में स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में होंगे पास
UP PCS Topper Divya Sikarwar (PC: Instagram)

UP PCS Topper Tips: यूपी पीसीएस की परीक्षा रैंक 1 से टॉप करने वाली एसडीएम दिव्या सिकरवार अक्सर छात्रों के लिए टिप्स शेयर करती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एग्जाम टिप्स को लेकर भी पोस्ट शेयर की हैं. ऐसे में अगर आप यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो दिव्या सिकरवार के बताए टिप्स (UP PCS Topper Tips) को फॉलो कर सकते हैं.

UP PCS Topper दिव्या सिकरवार कौन है?

दिव्या सिकरवार मूलरूप से आगरा की रहने वाली हैं. उन्होंने यूपी पीसीएस की परीक्षा साल 2022 में रैंक 1 (UP PCS Topper) लाकर क्रैक की थी. इससे पहले वो दो बार यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा पास कर चुकी हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में सीधे रैंक 1 लाकर इतिहास रच दिया.

नया मत पढ़ो, पुराना चमकाओ

UP PCS टॉपर दिव्या कहती हैं कि अब नया टॉपिक शुरू करने का टाइम नहीं है. जो पढ़ लिया है, बस उसी को बार-बार रिवाइज करो. पॉलिटी, हिस्ट्री, जियोग्राफी और करेंट अफेयर्स के शॉर्ट नोट्स को रोज दोहराओ. याद रखो, इस वक्त “कम पढ़ो पर दमदार पढ़ो” वाला फॉर्मूला ही काम आएगा.

करेंट अफेयर्स को बनाओ हथियार

दिव्या के मुताबिक, प्रीलिम्स में करेंट अफेयर्स अब गेम चेंजर हैं. पिछले एक साल की बड़ी खबरें, सरकारी योजनाएं, बजट, यूपी से जुड़ी घटनाए, सबकी पकड़ मजबूत रखो. न्यूज ऐप्स या नोट्स से रोज झटपट रिवीजन करो.

How to UP PCS Practice by Mock Test: मॉक टेस्ट से कैसे करें तैयारी?

एग्जाम टिप्स में दिव्या सिकरवार कहती हैं हर दिन कम से कम एक फुल मॉक टेस्ट दो. टाइमर लगाकर बैठो, जैसे असली परीक्षा हो. बाद में अपनी गलतियों की लिस्ट बनाओ और उन्हें तुरंत सुधारो. प्रैक्टिस के लिए पुराने पेपर से मदद लें.

How to Make Time Management Good: टाइम मैनेजमेंट कैसे सही करें?

दिव्या कहती हैं कि पेपर में सबसे पहले आसान सवालों को उठाओ. जो टफ लगें, उन्हें बाद के लिए छोड़ दो. इससे टाइम बचेगा और कॉन्फिडेंस बना रहेगा. ओवरथिंकिंग छोड़ दीजिए, सही जवाब वही होता है जो पहली नजर में सही लगे.

How to Relax Brain for Exam Preparation: दिमाग को दो आराम कैसे दें?

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, दिमाग को फ्रेश रखना भी जरूरी है. दिव्या कहती हैं कि नींद पूरी लो, हल्का एक्सरसाइज करो और पॉजिटिव सोच रखो. दिव्या कहती हैं कि जीके के लिए उन्होंने परीक्षा वाणी बुक से तैयारी की थीं.

यह भी पढ़ें: UP PCS 2025 में LUCKNOW फॉर्मूला, शॉर्टकट ट्रिक से तैयार करें GS का पूरा सिलेबस

Previous article अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना सिखाता है खेल: विधायक
Next article करेंट से मौत के बाद जूनियर इंजीनियर पर मुकदमा दर्ज
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel