[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UP PCS Main Exam: यूपी पीसीएस मेन्स से पहले नोटिस जारी, 259 छात्रों का आवेदन रद्द, जानें वजह

UP PCS Main Exam: यूपी पीसीएस मेन्स से पहले नोटिस जारी, 259 छात्रों का आवेदन रद्द, जानें वजह

0
UP PCS Main Exam: यूपी पीसीएस मेन्स से पहले नोटिस जारी, 259 छात्रों का आवेदन रद्द, जानें वजह
UP PCS Main Exam

UP PCS Main Exam: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 से होगा. परीक्षा के आयोजन से पहले महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स के लिए 259 कैंडिडेट्स का आवेदन रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली है.

यूपी पीसीएस की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का आयोजन जून के आखिरी हफ्ते में होने वाला है. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स में से 259 का आवेदन रद्द कर दिया गया है. बता दें कि यूपी पीसीएस परीक्षा में मेन्स के लिए फिर से आवेदन मांगे जाते हैं.

UP PCS Main Exam के लिए क्यों रद्द हुआ आवेदन?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए 259 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए हैं. यह कार्रवाई आवेदन पत्र जमा न करने, गलत फॉर्मेट में जमा करने और दावों के समर्थन में प्रमाणपत्र न प्रस्तुत करने जैसे कारणों से की गई है. हालांकि, UPPSC की तरफ से प्रभावित अभ्यर्थियों को 11 जून 2025 तक अपील करने का अवसर दिया है.

UPPSC PCS Main Exam 2025 List of Candidates Rejected

यूपी पीएससी की तरफ जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले 259 कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे. अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा का आवेदन पत्र 1 अप्रैल 2025 तक प्रस्तुत ना करने और कुछ अभ्यर्थी सिर्फ उप निबंधक पद के लिए सफल हुए ऐसे कारणों से आवेदन रद्द किया गया है.

UP PCS Main Exam Date: कब होगी यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा

यूपी पीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 से होगा. मेन्स परीक्षा 2 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 7 दिन पहले जारी होगा.

ये भी पढ़ें: सस्ता नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनना! IAS PCS से 20 गुना महंगी है फीस

Previous article गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा बना प्रदूषण, रिसर्च में सामने आई जन्म से जुड़ी चौंकाने वाली बात
Next article Anupama: 8 महीने बाद अनुपमा को देखते ही उसके गले नहीं लगेगी राही, करेगी ये काम, फूट-फूटकर रोएगी अनु
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel