[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information यूपी पीसीएस का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

यूपी पीसीएस का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
यूपी पीसीएस का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UP PCS 2025 Admit Card

UP PCS 2025 Admit Card OUT: यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा यूपी में प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और हजारों अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसे परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना आवश्यक होता है.

UP PCS 2025 Admit Card OUT: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर UP PCS 2025 एडमिट कार्ड लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा. यहां आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे.
  • सही जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा. इसमें परीक्षा से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध होंगे.
  • एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें.
  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में लेकर जाएँ और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ रखें.

UP PCS 2025 Admit Card Download Link

इन बातों का रखें ध्यान

UP PCS परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी भी समय पर पूरा कर लें. एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी न हो.

UP PCS परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल, संविधान, प्रशासनिक नीतियां और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. एडमिट कार्ड डाउनलोड करना पहला कदम है, और इसके बाद तैयारी के अंतिम चरण में सभी नोट्स और मॉक टेस्ट्स का अभ्यास करना लाभकारी होता है.

यह भी पढ़ें: UP PCS 2025 में LUCKNOW फॉर्मूला, शॉर्टकट ट्रिक से तैयार करें GS का पूरा सिलेबस

Previous article सेवानिवृत्त कर्मचारियों काे किया समापक भुगतान
Next article एसटीइटी 14 से, 11 को जारी होगा एडमिट कार्ड
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel