[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, दिसंबर में होगा एग्जाम

यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, दिसंबर में होगा एग्जाम

0
यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, दिसंबर में होगा एग्जाम
UP LT Grade Teacher Exam Date 2025 (सांकेतिक फोटो)

UP LT Grade Teacher Exam Date 2025: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार पहले चरण में कुल 6 विषयों की परीक्षा 6 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. इनमें गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य (कॉमर्स) विषय शामिल हैं. अन्य 9 विषयों की परीक्षा तिथियां बाद में जारी की जाएंगी.

UP LT Grade Teacher सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल

नोटिस के मुताबिक यूपीपीएससी ने साफ किया है कि पहले छह विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगी. इन परीक्षाओं के लिए राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ही केंद्र और रोल नंबर जैसी जानकारी प्राप्त होगी.

UP LT Grade Teacher Exam 2025 Notice

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर समय-समय पर नोटिस चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से चूक न जाएं. एग्जाम का शेड्यूल नीचे टेबल पर देख सकते हैं-

विषयएग्जाम की डेट
गणित6 दिसंबर 2025
हिंदी6 दिसंबर 2025
विज्ञान7 दिसंबर 2025
संस्कृत7 दिसंबर 2025
गृह विज्ञान21 दिसंबर 2025
वाणिज्य21 दिसंबर 2025

वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन कुल 7666 पदों पर नियुक्तियां करेगा. इनमें से राजकीय विद्यालयों के पुरुष शाखा हेतु 4860 पद और महिला शाखा हेतु 2525 पद आरक्षित किए गए हैं. वहीं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत कुल 81 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को सीधे सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा. यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है जो लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छात्र ही नहीं अब शिक्षकों के लिए भी Internship, इस तारीख तक कर लें आवेदन

Previous article IND W vs AUS W: भारत को तीसरे वनडे में मिली हार के बाद लगा बड़ा झटका, इस बात के लिए ICC ने लगाया जुर्माना
Next article Zubeen Garg Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग, बहन पाल्मी बोरठाकुर ने दी मुखाग्नि
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel