[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

0
यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा
सांकेतिक फोटो (Canva)

UP Lekhpal Mains Exam City 2026: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा.ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर लें.

UP लेखपाल भर्ती 2025-26 के तहत कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें सबसे ज्यादा 3205 पद सामान्य वर्ग के लिए तय किए गए हैं. वहीं EWS के लिए 792, OBC के लिए 2158, SC के लिए 1679 और ST वर्ग के लिए 160 पद आरक्षित किए गए हैं.

ऐसे चेक करें UP Lekhpal Exam City Slip 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए UP Lekhpal Mains Exam City 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें.
  • सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UP Lekhpal Exam Notice

Image 137
यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा 3

वैकेंसी डिटेल्स

UP लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई थी. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 4 फरवरी 2026 तक दिया गया था.

इसके बाद 26 फरवरी 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया. अब मेन्स परीक्षा फीस भुगतान की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हुई है. लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी

यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई

Previous article 25 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज धराये
Next article पंचायत में समझौता कराने के दौरान खूनी संघर्ष, चार घायल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel