[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information फ्री में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

फ्री में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

0
फ्री में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP IAS PCS Free Coaching: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सोशल वेलफेयर विभाग यानी SWD ने एक नई योजना लॉन्च की है जिसके तहत अब UPSC या UP PCS की तैयारी कर रहे युवाओं को कोचिंग क्लास फ्री में दी जाएगी. यूपी SWD ने IAS और PCS फ्री कोचिंग 2026 योजना शुरू कर दी है. इस योजना में सेलेक्टेड छात्र-छात्राओं को पूरी तरह मुफ्त कोचिंग (UP IAS PCS Free Coaching) मिलेगी. इस योजना के तहत राज्य के 8 आवासीय केंद्रों पर छात्रों को मुफ्त रहने, खाने और पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी. इसमें कुल 890 सीटें हैं.

कोचिंग अगस्त 2026 से अलग-अलग केंद्रों पर शुरू होगी.इसमें अनुभवी शिक्षकों की क्लासेस, नियमित टेस्ट सीरीज, स्टडी मटेरियल और पर्सनल टीचिंग जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको एक एंट्रेंस एग्जाम भी देना होगा तब ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे.

UP IAS PCS Free Coaching: योजना की पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
आवेदन शुरू18 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि18 जून 2026
एडमिट कार्ड25 जून 2026
एंट्रेंस परीक्षा5 जुलाई 2026
रिजल्ट28 जुलाई 2026
कोचिंग शुरूअगस्त 2026
कुल सीटें890

UP IAS PCS Free Coaching: क्यों देना होगा एंट्रेंस एग्जाम?

चयन सिर्फ मेरिट आधार पर होगा. 5 जुलाई 2026 को ये एंट्रेंस परीक्षा ली जाएगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छे अंक लाएंगे उन्हें ही फ्री कोचिंग की सीट मिलेगी. यह इसलिए जरूरी है ताकि सबसे योग्य छात्रों को मौका मिल सके.

योग्यता

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए.
  • OBC / SC / ST वर्ग का होना चाहिए.
  • परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं, ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज (हाईस्कूल/ग्रेजुएशन मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें. पूरी आवेदन प्रक्रिया फ्री है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस वालों की नौकरी नहीं होगी खत्म, AI के साथ बदलना होगा तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel