[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UP IAS PCS फ्री कोचिंग में एडमिशन, 890 सीटों के लिए एग्जाम 5 जुलाई को

UP IAS PCS फ्री कोचिंग में एडमिशन, 890 सीटों के लिए एग्जाम 5 जुलाई को

0
UP IAS PCS फ्री कोचिंग में एडमिशन, 890 सीटों के लिए एग्जाम 5 जुलाई को
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो देना (Canva)

UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित फ्री IAS-PCS कोचिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग कोचिंग केंद्रों में कुल 890 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा.

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन और फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 थी. 25 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा का परिणाम 28 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की फ्री कोचिंग अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है.

UP IAS PCS Free Coaching के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

  • सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं.

UP IAS PCS Free Coaching Admission 2026 Admit Card

इन सेंटर्स पर होगा एग्जाम

क्रमांककेंद्र का नामसीटों की संख्या
1छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, लखनऊ250
2आदर्श पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, अलीगंज, लखनऊ (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)150
3आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, हापुड़-गाजियाबाद150
4संत रविदास आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, वाराणसी75
5डॉ बी आर आंबेडकर कोचिंग सेंटर, आगरासीटों की संख्या घोषित नहीं
6डॉ बी आर आंबेडकर कोचिंग सेंटर, अलीगढ़150
7प्रयागराज केंद्र40
8गोरखपुर केंद्र75
कुलघोषित सीटें890

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के कई कोचिंग केंद्रों में कुल 890 सीटों पर (UP IAS PCS Free Coaching) एडमिशन दिया जाएगा. लखनऊ स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में 250 सीटें, अलीगंज लखनऊ के महिला केंद्र में 150 सीटें, हापुड़-गाजियाबाद केंद्र में 150 सीटें, वाराणसी केंद्र में 75 सीटें, अलीगढ़ केंद्र में 150 सीटें, प्रयागराज केंद्र में 40 सीटें और गोरखपुर केंद्र में 75 सीटें उपलब्ध हैं. आगरा केंद्र की सीटों की संख्या अभी घोषित नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: फ्री में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

Previous article बिहार के पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, अब जेल वार्डर भर्ती में मिलेगा 12.5% आरक्षण, सरकार ने बदले नियम
Next article तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लालन शेख गिरफ्तार, उनके पुत्र को भी उठा ले गयी पुलिस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel