[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आखिरी के 7 दिनों में करें UP Board की तैयारी, अपनाएं ये 5 टिप्स

आखिरी के 7 दिनों में करें UP Board की तैयारी, अपनाएं ये 5 टिप्स

0
आखिरी के 7 दिनों में करें UP Board की तैयारी, अपनाएं ये 5 टिप्स
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (freepik)

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी. UP Board Exam 2026 अब बहुत नजदीक आ चुका है. ऐसे में छात्र आखिरी के हफ्ते में एग्जाम की तैयारी के लिए 5 स्मार्ट ट्रिक्स देख सकते हैं.

UP Board Exam 2026 सिलेबस के अनुसार स्टडी प्लान

सबसे पहले आपको एक सिंपल सा टाइम टेबल बनाना चाहिए. यह बहुत ज्यादा कठिन नहीं होना चाहिए. दिन में किस समय कौन सा विषय पढ़ना है, यह पहले से तय कर लें. सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा होता है, इसलिए इस समय कठिन विषय पढ़ें. दोपहर में हल्के टॉपिक और शाम को रिवीजन करें.

जरूरी टॉपिक पर फोकस

बोर्ड एग्जाम को बस 7 दिन बचा है ऐसे में अब नया कुछ पढ़ने का समय नहीं है. जो सिलेबस में सबसे जरूरी चैप्टर हैं, उन्हीं पर ध्यान दें. पिछले सालों के पेपर देखकर समझें कि कौन से सवाल बार-बार पूछे जाते हैं. उन्हीं टॉपिक को अच्छे से तैयार करें. अगर कोई चैप्टर बिल्कुल नहीं आता है, तो उसे छोड़ने के बजाय उसके आसान हिस्से जरूर पढ़ लें.

लिखकर प्रैक्टिस करें

पढ़ी हुई चीज अगर बार-बार न दोहराई जाए, तो जल्दी भूल जाती है. इसलिए हर दिन कम से कम एक बार रिवीजन जरूर करें. साथ ही लिखकर प्रैक्टिस करना भी बहुत जरूरी है. इससे आपकी स्पीड बढ़ेगी और परीक्षा में समय की परेशानी नहीं होगी. गणित, विज्ञान और अकाउंट्स जैसे विषयों में यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है.

मॉक टेस्ट दें

बोर्ड एग्जाम के लिए पुराने प्रश्न पत्र हल करना सबसे अच्छा तरीका है अपनी तैयारी जांचने का. छात्रों को कम से कम हफ्ते में दो से तीन फुल मॉक टेस्ट देने चाहिए. इससे उन्हें परीक्षा के माहौल की आदत हो जाती है. टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को समझकर उन्हें सुधारना भी जरूरी है.

तनाव से दूर रहें

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2026) से पहले घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन ज्यादा तनाव लेने से पढ़ाई पर असर पड़ता है. छात्रों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए. जो तैयारी पूरे साल की गई है, वह जरूर काम आएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Previous article 12 फरवरी को बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक कर लें अपडेट
Next article आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सभी गतिविधियों पर रखे नजर : एसपी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel