[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 28 मई तक एडिट करें ये डिटेल्स

UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 28 मई तक एडिट करें ये डिटेल्स

0
UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 28 मई तक एडिट करें ये डिटेल्स
NTA नोटिस (PC-X)

UGC NET June 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती कर दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपने डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार करने के लिए स्टूडेंट्स के पास कम ही समय बचा है.

कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार?

कैंडिडेट्स 26 मई 2026 से 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक UGC NET के आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. NTA ने स्पष्ट किया है कि सुधार केवल एक बार किया जा सकता है, वो भी फिक्स टाइमलाइन के भीतर. लास्ट डेट के बाद किसी भी सुधार को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

कब तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो?

  • शुरुआत: 26 मई 2026
  • लास्ट डेट: 28 मई 2026
  • समय: रात 11:50 बजे तक

कैसे करें आवेदन में सुधार?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
  • जिन डिटेल्स में बदलाव की परमिशन है, उन्हें एडिट करें.
  • सभी बदलाव जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • फ्यूचर के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ध्यान रखें

  • यह करेक्शन सुविधा केवल एक बार उपलब्ध होगी.
  • लास्ट डेट के बाद किसी भी तरह का सुधार नहीं किया जा सकेगा.
  • उम्मीदवार केवल उन्हीं डिटेल्स को बदल सकेंगे जिनकी अनुमति NTA ने दी है.

किन डिटेल में कर सकते हैं सुधार?

  • माता या पिता के नाम की स्पेलिंग में सुधार
  • जन्मतिथि (Date of Birth) में बदलाव
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन के मार्क्स अपडेट करना
  • कॉलेज/यूनिवर्सिटी के नाम में सुधार
  • कैटेगरी (General, OBC, SC, ST) बदलना
  • PwD (दिव्यांगता) स्टेटस में बदलाव
  • कुछ मामलों में परीक्षा विषय (Subject/Paper) बदलने की अनुमति
  • फोटो और सिग्नेचर दोबारा अपलोड करना, यदि इमेज क्लियर न हो

किन डिटेल में सुधार नहीं कर सकते हैं?

  • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पता (Address)
  • परीक्षा शहर (Exam City)

यह भी पढ़ें- UG छात्रों के लिए UGC ने जारी किए इंटर्नशिप गाइडलाइंस, देखें यहां

Previous article रांची: रिम्स में हंगामा, मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच मारपीट 
Next article आज है पद्मिनी एकादशी, भगवान विष्णु चालीसा के पाठ से मिलेगा शुभ फल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel