[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

0
UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
UGC NET December 2025 (सांकेतिय फोटो)

UGC NET December 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट 2025 दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.

यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है. हालांकि, फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UGC NET December 2025: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Online registration for UGC–NET December 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Online registration for UGC–NET December 2025 यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.

NTA ने दी जानकारी

UGC NET Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. इसमें पोस्ट ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए न्यूनतम 55% मार्क्स जरूरी है.

What is Application Fees for UGC NET: कितनी है एप्लीकेशन फीस?

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है. इसमें फीस के तौर पर जनरल कैटेगरी के लिए 1150 रुपये तय है. वहीं, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये फीस का भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा SC, ST और PwD कैंडिडेट्स के लिए फीस 325 रुपये है.

When UGC NET December 2025: कब होगी परीक्षाएं?

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की तारीख फिलहाल तय नहीं है. हालांकि, एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, परीक्षाएं नवंबर के चौथ हफ्ते या दिसंबर महीने में हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: IIIT लखनऊ में 14500000 का प्लेसमेंट पैकेज, Google नहीं इस कंपनी में मिली जॉब

Previous article आचार संहिता लागू होते ही हटने लगे बैनर-होर्डिंग, कुछ नेताओं के पोस्टर अब भी सजे
Next article जांच के दौरान वाहन से 13 लाख रुपये बरामद, जांच जारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel