[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UGC NET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, देखें एग्जाम डेट

UGC NET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, देखें एग्जाम डेट

0
UGC NET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, देखें एग्जाम डेट
UGC NET Exam 2025 (सांकेतिक फोटो)

UGC NET December 2025: अगर आप UGC NET December 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख करीब है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 को बंद हो जाएगी. यानी अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है.

UGC NET December 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन बनाएं.
  • मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें जैसे – व्यक्तिगत डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और विषय चयन.
  • अपने दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

कब होगी परीक्षा?

UGC NET यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, देशभर में आयोजित की जाने वाली एक प्रतिष्ठित परीक्षा है. इसका उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है. हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं ताकि वे शिक्षण और शोध के क्षेत्र में करियर बना सकें.

NTA की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार UGC NET December 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री (Post Graduation) पास होने चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक जरूरी हैं.

यूजीसी नेट करने से क्या होता है?

यूजीसी नेट (UGC NET) क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार को देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता मिलती है. अगर कोई उम्मीदवार JRF (Junior Research Fellowship) के लिए चयनित होता है तो उसे रिसर्च करने के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है. इससे शिक्षण और शोध दोनों क्षेत्रों में करियर बनता है.

नेट का फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक और ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक हैं. जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

नेट क्वालीफाई करने के लिए कितने अंक चाहिए?

यूजीसी नेट में पास होने के लिए न्यूनतम जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40% अंक और आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को 35% अंक हासिल करने होते हैं. कुल दोनों पेपर के मिलाकर ये प्रतिशत गिने जाते हैं. इसके बाद NTA की मेरिट लिस्ट में स्थान मिलने पर उम्मीदवार NET क्वालिफाई माना जाता है.

Previous article केटीपीएस में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Next article श्रीमद्भागवत कथा सह एकादशी महायज्ञ शुरू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel