[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UGC NET 2025: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, एग्जाम डेट घोषित

UGC NET 2025: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, एग्जाम डेट घोषित

0
UGC NET 2025: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, एग्जाम डेट घोषित
UGC NET December 2025 (सांकेतिक फोटो)

UGC NET 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर 2025 को खत्म हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कहा है कि इसके बाद आवेदन की विंडो बंद कर दी जाएगी. ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास आज आखिरी मौका है. उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि फॉर्म भरने के बाद किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए लिमिटेड समय ही दिया जाएगा, इसलिए आवेदन करते वक्त सभी डिटेल्स ध्यान से भरें.

UGC NET 2025 Application ऐसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

परीक्षा की तारीखें हुई घोषित

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा. यानी नए साल की शुरुआत से ठीक पहले यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगी. इसके साथ ही परीक्षा सिटी की जानकारी (सिटी स्लिप) एग्जाम से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन शुल्क जमा किए बिना फॉर्म अधूरा माना जाएगा. सभी दस्तावेज स्कैन कर सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें. आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है, इसलिए कोशिश करें कि आवेदन शाम से पहले ही पूरा कर लें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, पहले दिन हिंदी का पेपर, देखें पूरा टाइम टेबल

Previous article Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का पहला पोस्टर आउट, मेकर्स ने रिलीज डेट भी किया कंफर्म
Next article Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel