[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ऑनलाइन डिग्री प्रक्रिया में फंसे छात्र, JET परीक्षा की डेडलाइन बढ़ाने की मांग तेज

ऑनलाइन डिग्री प्रक्रिया में फंसे छात्र, JET परीक्षा की डेडलाइन बढ़ाने की मांग तेज

0
ऑनलाइन डिग्री प्रक्रिया में फंसे छात्र, JET परीक्षा की डेडलाइन बढ़ाने की मांग तेज
जेट एग्जाम की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

JET Exam Last Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग हो रही है. इसके पीछे का कारण है एक डॉक्यूमेंट, जिसके बिना छात्र इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे. छात्रों को यूनिवर्सिटी से ये डॉक्यूमेंट हासिल करने में दिक्कतें आ रही हैं, जिस कारण से वे JET परीक्षा की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. आइए, जानते हैं कि ये डिग्री कौन सी है और छात्रों को क्यों परेशानी आ रही है. 

200 छात्रों ने एक साथ डिग्री प्रमाण पत्र की कर दी मांग 

दरअसल, JPSC ने JET परीक्षा के लिए कॉलेज की डिग्री प्रमाण पत्र की मांग है. ऐसे में रांची विश्वविद्यालय में बीते रोज परीक्षा विभाग में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सिर्फ मंगलवार को करीब 200 छात्रों ने एक साथ डिग्री प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया.

ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण हो रही देरी 

रांची यूनिवर्सिटी (Ranchi University) ने डिग्री देने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है. लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से घर पर डिग्री पहुंचने में करीब 30 दिन का समय लग रहा है. ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर डिग्री लेने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए कई छात्र अर्जेंट शुल्क जमा कर प्रमाण पत्र हासिल करने में जुटे हैं. हालांकि, मंगलवार को कई विद्यार्थियों को निराशा भी हाथ लगी. कुलपति का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उन्हें डिग्री प्रमाण पत्र नहीं मिल सका. 

कम समय और लंबी प्रक्रिया के कारण छात्र परेशान 

इधर, JET परीक्षा के लिए स्थानीय प्रमाण पत्र की मांग के कारण अंचल कार्यालयों में भी विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ गई है. छात्र लगातार आवेदन कर रहे हैं ताकि समय पर सभी जरूरी दस्तावेज पूरे किए जा सकें. छात्रों का कहना है कि कम समय और लंबी प्रक्रिया के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से अपील की है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है.

यह भी पढ़ें- साइंस नहीं ये Vocational Course हैं डिमांड में, मिल रहा 16 लाख तक का पैकेज

Previous article Harsingar Face Pack: हरसिंगार के फूल करेंगे स्किन को रिफ्रेश, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Next article Shardiya Navratri 2025 Day 3: इस बार दो दिनों तक कर सकते हैं मां चंद्रघंटा की आराधना, जानें कैसे बना नवरात्रि के तीसरे दिन तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि का अद्भुत संयोग
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel