[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information STET Exam: आज से STET के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल

STET Exam: आज से STET के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल

0
STET Exam: आज से STET के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल
TNPSC Group 2 Hall Ticket 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

STET Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर 2025 तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में होगा और रिजल्ट 1 नवंबर को जारी किया जाएगा.

STET Exam Date: कब होगी परीक्षा?

STET परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा. इसके बाद बोर्ड 1 नवंबर को परिणाम घोषित करेगा.

STET Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 100 प्रश्न विषय आधारित होंगे, जबकि 50 प्रश्न शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से संबंधित होंगे. परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे होगी.

पेपर-1 (माध्यमिक कक्षाओं के लिए) : इसमें 16 विषय शामिल होंगे जैसे हिंदी, सोशल साइंस, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य.

पेपर-2 (उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए) : इसमें 29 विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत शामिल हैं.

STET Exam Application Fees: आवेदन शुल्क

जनरल/बीसी/ईडब्ल्यूएस : एक पेपर के लिए 960 रुपये, दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये.

एससी/एसटी/पीएच : एक पेपर के लिए 760 रुपये, दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये.
भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही होगा.

STET Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

  • अभ्यर्थी का स्नातक पास होना अनिवार्य है.
  • साथ ही संबंधित विषय में बीएड डिग्री भी जरूरी है.
  • आयु सीमा- पुरुषों के लिए 21 से 37 वर्ष.
  • महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष.

यह भी पढ़ें- एलआईसी की भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Previous article पटना में यहां बनेगा 2.4 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति
Next article Jitiya Special Madua Pua: जितिया में क्या है मड़ुआ पुआ का महत्व, जानिए इसके पीछे के खास कारण 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel