[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC सेलेक्शन 13 एग्जाम के लिए फाइनल आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

SSC सेलेक्शन 13 एग्जाम के लिए फाइनल आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

0
SSC सेलेक्शन 13 एग्जाम के लिए फाइनल आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट
आंसर शीट की सांकेतिक फोटो (Canva)

SSC Selection 13 Exam 2026 Final Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने Selection Post Phase 13 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है. आयोग ने SSC सेलेक्शन 13 एग्जाम की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी फाइनल आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं.

SSC Selection Post Phase 13 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जून 2025 दी गई थी. वहीं एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून 2025 थी.

SSC Selection 13 Exam 2026 Final Answer Key ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Final Answer Key Selection Post Phase 13 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना Roll Number और Password दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपकी Question Paper और Final Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

SSC Selection 13 Exam 2026 Final Answer Key Notice Check Here

SSC Selection Post Phase 13 की परीक्षा 24 जुलाई 2025 से 4 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद आयोग ने 5 फरवरी 2026 को रिजल्ट घोषित किया था. अब 20 मार्च 2026 को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है.

Answer Key पर रिस्पॉन्स शीट

SSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार 20 मार्च 2026 शाम 6 बजे से लेकर 19 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र और अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपनी आंसर की डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल कर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: UP TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म

Previous article बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
Next article चांद नजर आया, देशभर में कल मनेगा ईद-उल-फितर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel