[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC का बड़ा फैसला! गलत सवाल पर भी मिलेंगे पूरे मार्क्स 

SSC का बड़ा फैसला! गलत सवाल पर भी मिलेंगे पूरे मार्क्स 

0
SSC का बड़ा फैसला! गलत सवाल पर भी मिलेंगे पूरे मार्क्स 
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

SSC Notice Big Changes: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर जरूरी चेजेंस किया है. अब अगर परीक्षा में कोई सवाल गलत या क्लियर नहीं है तो उस प्रश्न को हटाकर सभी कैंडिडेट्स को उसके पूरे मार्क्स दिए जाएंगे. यही नहीं SSC ने स्पष्ट किया है कि आपने फॉर्म भरते वक्त जिस भाषा को चुना था, आप केवल उसी में परीक्षा दे सकते हैं.


SSC ने क्यों लिया यह फैसला?

यह नई व्यवस्था अभ्यर्थियों की शिकायतों, आरटीआई और अदालतों की टिप्पणियों के बाद लागू की गई है, ताकि परीक्षा सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाया जा सके. हाल ही में ऐसे कई मामले आए जिसमें, SSC द्वारा आयोजित परीक्षा में गलत सवाल गए. SSC की सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 (2025) परीक्षा में गलत सवाल और टेक्निकल इशू के कारण देश भर में छात्रों और शिक्षकों ने बड़ा प्रोटेस्ट किया. ऐसे में SSC का यह कदम उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो गलत प्रश्नों के कारण मार्क्स खो देते थे.

5 बड़े बदलाव किए गए

SSC की ओर से भर्ती परीक्षाओं को लेकर 5 बडे़ बदलाव किए गए हैं-

गलत और अस्पष्ट सवाल पर मिलेगी राहत

SSC ने स्पष्ट किया है कि अगर सवाल में गलती है या क्लियर नहीं है तो उसके बदले कैंडिडेट्स को पूरे मार्क्स दिए जाएंगे. इससे कैंडिडेट्स को गलत आंसर की वजह से नुकसान नहीं होगा.

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मिलेगा मौका

नई व्यवस्था के तहत परीक्षा के बाद पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी. उम्मीदवार इस पर ऑब्जेक्शन कर सकेंगे. इसके बाद एक्सपर्ट की टीम आपत्तियों की समीक्षा करेगी और उसी के आधार पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

एक से ज्यादा सही आंसर होने पर क्या होगा?

अगर किसी प्रश्न के एक से अधिक सही आंसर होते हैं, तो सभी सही ऑप्शन चुनने वाले कैंडिडेट्स को पूरे मार्क्स मिलेंगे. वहीं, गलत उत्तर देने वालों पर नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी.

आउट ऑफ सिलेबस सवाल पर भी मिलेगा फायदा

SSC ने यह भी कहा है कि अगर कोई सवाल सिलेबस से बाहर आता है, तो ऐसे मामलों में भी प्रश्न को हटाकर सभी कैंडिडेट्स को मार्क्स दिए जाएंगे. हालांकि, ऐसे मामलों की संभावना बहुत कम बताई गई है.

जिस भाषा में भरा है फॉर्म, उसी में देनी होगी परीक्षा

SSC ने क्लियर किया कि भर्ती परीक्षाओं का फॉर्म भरने वक्त कैंडिडेट्स ने जिस लैंग्वेज का ऑप्शन चुना है, उसी में परीक्षा होगी. हालांकि, सवाल हिंदी और इंग्लिश दोनों में रहेंगे. लेकिन जवाब सिर्फ चुने गए लैंग्वेज में भी एक्सेप्ट किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- SSC CHSL परीक्षा में गड़बड़, फिर से देना होगा टाइपिंग टेस्ट, नई डेट जारी

Previous article कोडरमा में मिठाइयों में मिलावट का खुलासा, तय मानक पर फेल मिले लड्डू और खोवा के सैंपल
Next article खतरनाक बच्चा के नाम से मशहूर हो चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, मैच के बाद कहा-जश्न नहीं ; सिर्फ खेल पर फोकस
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel