[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें Exam डिटेल

SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें Exam डिटेल

0
SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें Exam डिटेल
एग्जाम की तैयारी करते स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (SSC MTS Admit Card 2025) PC-Freepik

SSC MTS Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 5 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा.

SSC MTS Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे.

SSC MTS Admit Card 2025: परीक्षा की तिथियां

SSC MTS परीक्षा 2025 कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को एक ही दिन में परीक्षा के दोनों सत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

SSC MTS परीक्षा पैटर्न 2025

  • सेशन 1: 20 प्रश्न: संख्यात्मक व गणितीय क्षमता, 20 प्रश्न: तर्कशक्ति व समस्या समाधान, समय: 45 मिनट, नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी
  • सेशन 2: 25 प्रश्न: सामान्य ज्ञान (General Awareness), 25 प्रश्न: अंग्रेजी भाषा और समझ (English Language & Comprehension), समय: 45 मिनट, नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती, सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे.

SSC MTS Admit Card 2025: पोस्ट की डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8,021 पद भरे जाएंगे. इनमें 6,810 पद MTS के लिए और 1,211 पद हवलदार के लिए निर्धारित हैं. इन पोस्ट के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं और यह भर्ती 10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका माना जाता है.

SSC MTS Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें.

इसे भी पढ़ें- RSSB 4th Grade Answer Key 2025: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द, प्रश्न पत्र जारी, यहां देखें डिटेल

इसे भी पढ़ें- NMMS Scholarship 2025-26: मेधावी छात्रों के लिए स्काॅलरशिप यहां, आवेदन शुरू, देखें पूरी जानकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel