[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर परीक्षा की तारीख घोषित, अगस्त में इस दिन होगा एग्जाम

SSC Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर परीक्षा की तारीख घोषित, अगस्त में इस दिन होगा एग्जाम

0
SSC Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर परीक्षा की तारीख घोषित, अगस्त में इस दिन होगा एग्जाम
पढ़ाई करते छात्रों की सांकेतिक तस्वीर (SSC CGL Tier-I 2025 Exam City Slip)

SSC Exam Date 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) की परीक्षा अगस्त में ही होगी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

SSC Exam Date 2025: कब होंगी परीक्षाएं?

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 261 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ट्रांसक्रिप्शन स्किल की बात करें तो ग्रुप D पदों के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. वहीं ग्रुप C पदों के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का समय मिलेगा.

SSC की ओर से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा (Paper-I) 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए कुल 437 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), जूनियर ट्रांसलेटर (JT), सीनियर ट्रांसलेटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) जैसे पद शामिल हैं.

सेलेक्शन प्रोसेस

हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा, जो 12 अगस्त 2025 को लिया जाएगा. इस पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही पेपर-2 यानी डिस्क्रिप्टिव परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. पेपर-2 की तारीख SSC बाद में घोषित करेगा.

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC Exam की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी समय-समय पर चेक करते रहें. इसके अलावा, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और शेड्यूल की जानकारी भी वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: CTET का झंझट खत्म BEd वाले सीधे बनेंगे टीचर, 7466 पदों के लिए आवेदन शुरू

Previous article Success Story: छोटे गांव से बड़ी उड़ान, गिरिडीह के अभिषेक नयन ने JPSC में हासिल की 25वीं रैंक
Next article Russia Earthquake Video: भूकंप के झटके से हिलने लगीं इमारतें, डरावने वीडियो वायरल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel