[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

0
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड
SSC CHSL Tier 1 Admit Card डाउनलोड करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (Freepik)

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) अब किसी भी वक्त SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 जारी कर सकता है. आयोग की तरफ से सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है. अब कैंडिडेट्स को सिर्फ एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं परीक्षा की नई तारीख, पेपर पैटर्न और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका.

SSC CHSL Tier 1 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

पहले एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 के बीच होनी थी. लेकिन आयोग ने कुछ प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी. अब यह परीक्षा 12 नवंबर 2025 से देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी, यानी पूरा पेपर ऑनलाइन होगा.

SSC CHSL Admit Card 2025 ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपने रीजन के अनुसार एसएससी रीजनल वेबसाइट को चुनें.
  • अब लिंक पर क्लिक करें- “SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025”.
  • यहां मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें.

इस बार की एसएससी सीएचएसएल भर्ती के जरिए कुल 3131 पदों को भरा जाएगा. इनमें LDC, DEO और Junior Secretariat Assistant जैसे पद शामिल हैं. इस परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 30.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ऐसे में प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में रखनी चाहिए.

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जो 200 अंकों के होंगे. इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज के सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. उम्मीदवारों को सटीकता और समय प्रबंधन दोनों पर ध्यान देना होगा क्योंकि यह परीक्षा केवल 60 मिनट की होगी.

यह भी पढ़ें: आबकारी विभाग में 12वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

Previous article MCD By-Elections: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें पूरी सूची
Next article नाटक बच्चों के रचनात्मक व भावनात्मक विकास को देता है बढ़ावा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel