[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CHSL Answer Key 2025 के लिए करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

SSC CHSL Answer Key 2025 के लिए करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

0
SSC CHSL Answer Key 2025 के लिए करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट
SSC CHSL Answer Key 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

SSC CHSL Answer Key 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार CHSL 2025 Tier-1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. इसके साथ ही ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अब जो भी कैंडिडेट्स अपने जवाबों को लेकर कन्फ्यूज हैं या किसी प्रश्न पर गलती का शक है, वो सीधे ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की चेक कर सकते हैं और जरूरत हो तो चुनौती भी दे सकते हैं.

SSC CHSL 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 से शुरू हुई थी और 18 जुलाई 2025 तक चली. इसके बाद Tier-1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू की गई. परीक्षा खत्म होते ही कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा इंतजार आंसर की का था जो अब आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है.

SSC CHSL Answer Key 2025 पर ऐसे करें ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Latest News सेक्शन में CHSL Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन करने के बाद Objection Window पर जाएं.
  • जिस प्रश्न पर आप चुनौती देना चाहते हैं, उसे चुनें.
  • सही प्रूफ अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें.
  • सबमिट करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें.

रिजल्ट कब होगा जारी?

ऑब्जेक्शन की प्रोसेस पूरी होने और फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद SSC CHSL Tier-1 का रिजल्ट घोषित करेगा. रिजल्ट आने के बाद कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए नाम जारी होंगे.

इस बार SSC CHSL परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. कम्प्यूटर ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसी कई पोस्ट इसमे शामिल हैं. जिन कैंडिडेट्स ने मेहनत से तैयारी की है उनके लिए अच्छी संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 85000 से ज्यादा

Previous article जादोपुर में पिकअप की चपेट में आने से दो युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Next article 54 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel