[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CHSL Admit Card: 30 लाख युवाओं को है एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHSL Admit Card: 30 लाख युवाओं को है एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे करें डाउनलोड

0
SSC CHSL Admit Card: 30 लाख युवाओं को है एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे करें डाउनलोड
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

SSC CHSL Admit Card Latest Update: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 8 सिंतबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2025 तक निर्धारित था. लेकिन निर्धारित समय पर ये परीक्षा नहीं हो पाई. लाखों अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार है. हालांकि, अभी तक SSC की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. उम्मीद ये जताई जा रही है कि वर्तमान में चल रही है SSC CGL परीक्षा के बाद इस परीक्षा पर किसी भी तरह का अपडेट जारी किया जाएगा. 

SSC CHSL Vacancy: 3131 पदों पर होगी भर्ती 

SSC CHSL की इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में और कार्यालयों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) /जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) आदि के पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के तहत करीब 3131 पदों पर नियुक्ति होगी. 

SSC CHSL Recruitment: करीब 30 लाख अभ्यर्थी ने किया है आवेदन

इस भर्ती के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन करते हैं. वहीं इस वर्ष SSC CHSL भर्ती के लिए देशभर में करीब 30.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. ऐसे में इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख के ऐलान का इंतजार है.

SSC CHSL Admit Card 2025 Steps To Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “Admit Cards” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • SSC CHSL (10+2) Tier-1 परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड लिंक चुनें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड भरें.
  • अब Submit / Download Admit Card बटन दबाएं.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे तुरंत डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें. 

यह भी पढ़ें- SSC MTS Admit Card: 20 सितंबर से है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

Previous article Besan Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी बेसन चीला, बच्चों और बड़ों का फेवरेट नाश्ता
Next article OnePlus, Oppo, Poco पर बंपर डिस्काउंट, 10 मिनट में घर पहुंचेगा नया स्मार्टफोन, शुरू हो रही खास सेल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel