[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CGL Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

SSC CGL Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

0
SSC CGL Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड
SSC CGL Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

SSC CGL Admit Card 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से Combined Graduate Level यानी CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें अपने एडमिट कार्ड की सूचना का बेसब्री से इंतजार है. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा सेंटर की जानकारी, और परीक्षा की तिथि आदि का उल्लेख रहता है.

इस बार SSC CGL 2025 परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है. सभी कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC CGL Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in खोलें.
  • होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • SSC CGL 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन पेज खुलने पर अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) डालें.
  • कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर SSC CGL 2025 Admit Card दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसका PDF डाउनलोड कर लें.

SSC CGL Exam 2025 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SSC CGL Exam Date 2025: कब होंगी परीक्षाएं?

एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 से होगा. जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 12 सिंतबर से 26 सितंबर 2025 तक रोज होंगी. इसके माध्यम से कुल 14582 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्तियां होंगी.

यह भी पढ़ें: लाखों छात्रों का भरोसा, फिर भी NIRF Ranking में क्यों पीछे छूट रही ये यूनिवर्सिटी

Previous article The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- द बंगाल फाइल्स बनाने के लिए उधार लेना पड़ा
Next article Asia Cup 2025: कौन सा बैट्समैन-बॉलर रन और विकेट में रहेगा टॉपर, दिनेश कार्तिक ने की भविष्यवाणी, इसको बताया सरप्राइज प्लेयर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel