[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CGL Exam 2025: 60 मिनट में 100 सवाल, ऐसे सॉल्व करें सीजीएल का पेपर, पहले प्रयास में होंगे पास

SSC CGL Exam 2025: 60 मिनट में 100 सवाल, ऐसे सॉल्व करें सीजीएल का पेपर, पहले प्रयास में होंगे पास

0
SSC CGL Exam 2025: 60 मिनट में 100 सवाल, ऐसे सॉल्व करें सीजीएल का पेपर, पहले प्रयास में होंगे पास
SSC CGL Exam 2025

SSC CGL Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL Exam 2025 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद अहम है. आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद की जा रही है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत आवेदन कर देना चाहिए.

एसएससी द्वारा जारी ऑफिशियल परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, SSC CGL Tier 1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त 2025 से शुरू होगा और यह 30 अगस्त 2025 तक चलेगी. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अब तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कुछ ही सप्ताह का समय बचा है.

Post by SSC CGL Exam: इन पदों पर होगी भर्तियां

SSC CGL परीक्षा का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती करना है. इस परीक्षा के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसे पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है.

SSC CGL Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SSC CGL Exam Pattern 2025: एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न

सबसे पहले Tier-I (कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा) होगी. इसमें सेलेक्ट होने वालों को Tier-II परीक्षा में शामिल होना होगा. ये भी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी. बता दें कि इसके बाद डाटा एंट्री स्किल टेस्ट या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन होता है. इसके बाद लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होता है.

SSC CGL Tier 1 Exam 2025: किस पैटर्न पर परीक्षा?

Tier-I परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं. हर प्रश्न 2 अंक का होता है और गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है. नीचे टेबल में एग्जाम पैटर्न देखें-

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग2550
जनरल अवेयरनेस2550
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड2550
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन2550
कुल10020060 मिनट

SSC CGL Tier 2 Exam 2025: टियर 2 परीक्षा पैटर्न

SSC CGL Tier 2 परीक्षा 2025 में तीन पेपर्स शामिल होते हैं, जिनमें से Paper I सभी पदों के लिए अनिवार्य होता है. वहीं, Paper II केवल Junior Statistical Officer (JSO) और Statistical Investigator Grade II पदों के लिए होता है. Paper I को दो सत्रों में आयोजित किया जाता है – Session I और Session II.

Session I में तीन सेक्शन होते हैं-

सेक्शन A के अंतर्गत दो मॉड्यूल होते हैं – पहला Mathematical Abilities, जिसमें 30 प्रश्न होते हैं और अधिकतम 90 अंक होते हैं, तथा दूसरा Reasoning and General Intelligence, जिसमें भी 30 प्रश्न और 90 अंक निर्धारित हैं. इस सेक्शन की कुल समय-सीमा 1 घंटा है.

सेक्शन B में भी दो मॉड्यूल होते हैं. पहला मॉड्यूल English Language and Comprehension का होता है, जिसमें 45 प्रश्न और 135 अंक होते हैं. दूसरा मॉड्यूल General Awareness का होता है, जिसमें 25 प्रश्न और 75 अंक होते हैं. इस सेक्शन के लिए भी कुल 1 घंटे का समय मिलता है.

सेक्शन C में Computer Knowledge Test होता है, जो कि क्वालिफाइंग होता है. इसमें 20 प्रश्न होते हैं और कुल 60 अंक निर्धारित हैं. इस मॉड्यूल के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है.

Session II में केवल एक मॉड्यूल होता है – Data Entry Speed Test (DEST), जिसमें एक डेटा एंट्री टास्क दिया जाता है. यह भी क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है और इसके लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है.

Paper II, जो केवल JSO और Statistical Investigator पदों के लिए है, उसमें Statistics विषय से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है. नेगेटिव मार्किंग की बात करें तो Paper I के Section I, II और Section III के Module I में हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है. वहीं, Paper II में 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है.

SSC CGL Exam Tips: ऐसे करें तैयारी

  • सिलेबस को अच्छे से समझें: SSC CGL का सिलेबस बहुत विस्तृत होता है. इसलिए सबसे पहले पूरे सिलेबस को समझें और उसे टॉपिक वाइज बांट लें.
  • मॉक टेस्ट दें: नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों में सुधार होगा. मॉक टेस्ट से आप अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं.
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें: इससे आपको प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का अंदाजा लगेगा. इससे सटीक एग्जाम पैटर्न का भी पता चलता है.
  • टाइम मैनेजमेंट करें: एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे ज्यादा जरूरी है. इसके लिए पेपर की प्रैक्टिस से बहुत फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें: SSC की तरफ से केंद्रीय विभागों में 14582 पदों पर वैकेंसी, जल्द बंद हो रही है आवेदन प्रक्रिया

नोट: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया है.

Previous article विश्व जनसंख्या दिवस पर कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण
Next article संगठन, छात्रहित व चुनाव को लेकर छात्र राजद ने बनायी रणनीति
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel