[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information लैपटॉप पर पहली बार होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा, 28 लाख परीक्षार्थी

लैपटॉप पर पहली बार होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा, 28 लाख परीक्षार्थी

0
लैपटॉप पर पहली बार होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा, 28 लाख परीक्षार्थी
SSC CGL Exam 2025 (सांकेतिक फोटो)

SSC CGL Exam 2025: इस साल एसएससी सीजीएल परीक्षा काफी सुर्खियों में रही है. राजधानी दिल्ली में छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन के चलते यह परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित भी कर दी गई थी. लेकिन अब 12 सितंबर 2025 से यह परीक्षा फिर से शुरू हो रही है. खास बात ये है कि पहली बार इस बार चयन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए कुछ केंद्रों पर लैपटॉप पर परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है.

SSC CGL Exam 2025: चेयरमैन ने की अपील

एसएससी चेयरमैन गोपालाकृष्णन एस ने अभ्यर्थियों से खास अपील की है कि वे किसी भी तकनीकी समस्या से घबराएं नहीं. यदि परीक्षा के दौरान कोई भी तकनीकी समस्या आती है तो सिस्टम को तुरंत बदला जाएगा. हर परीक्षा केंद्र पर एसएससी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी परेशानी का फौरन समाधान किया जा सके.’

SSC CGL Exam 2025 Notice PDF

इसके अलावा आयोग ने एक स्पेशल फीडबैक पोर्टल भी शुरू किया है, जहां अभ्यर्थी अपनी समस्या या सुझाव सीधे साझा कर सकते हैं. इससे न सिर्फ परीक्षा में पारदर्शिता आएगी बल्कि सभी उम्मीदवारों को एक अच्छा अनुभव भी मिलेगा.

लैपटॉप पर परीक्षा

एसएससी ने इस बार परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. खासकर कोलकाता जैसे चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर लैपटॉप पर ही परीक्षा आयोजित की जा रही है. आयोग का मानना है कि इससे भविष्य में सभी सीजीएल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं एक ही पाली में आराम से कराई जा सकेंगी. इससे परीक्षा का समय और प्रक्रिया दोनों ही ज्यादा प्रभावी बनेंगे. अभ्यर्थियों को इस नए बदलाव से बहुत फायदा होगा, क्योंकि अब पेपर-बेस्ड परीक्षा के झंझट से छुटकारा मिलेगा.

SSC CGL Schedule: कब तक चलेगी परीक्षा?

SSC CGL 2025 Tier 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में होगी. इस बार करीब 28 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कुल 14,582 Group B और Group C सरकारी पदों पर भर्ती करना है. सभी अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: आसान नहीं होगी बीपीएससी परीक्षा, एक पद पर 376 दावेदार, 4.70 लाख कैंडिडेट्स

Previous article Chanakya Niti: छोटी गलतियां भी ला सकती हैं बड़ा दुख, समय रहते करें सुधार
Next article बिहार के बाद अब झारखंड में भी होगा SIR, तैयारियां शुरू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel