[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CGL Answer Key 2025: आने वाली है एसएससी सीजीएल की आंसर की, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

SSC CGL Answer Key 2025: आने वाली है एसएससी सीजीएल की आंसर की, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

0
SSC CGL Answer Key 2025: आने वाली है एसएससी सीजीएल की आंसर की, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड
SSC CGL Answer Key 2025 (सांकेतिक फोटो)

SSC CGL Answer Key 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से आयोजित की गई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आने वाली है. एसएससी बहुत जल्द CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी करने वाला है. उम्मीदवार अपने रेस्पॉन्स शीट और आंसर की को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

SSC CGL Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा?

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 से 26 सितंबर 2025 तक देशभर के 126 शहरों में 255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इसके अलावा 14 अक्टूबर 2025 को री-एग्जाम भी आयोजित किया गया. इस परीक्षा में लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14,582 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

SSC CGL Answer Key 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025” लिंक पर जाएं.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • आपकी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब आप उसे डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं.

ऑब्जेक्शन फाइल करने का मौका

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों की तुलना ऑफिशियल आंसर की से कर सकते हैं. यदि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है तो उम्मीदवार ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं. हर सवाल पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही की जाएगी.

SSC CGL परीक्षा के जरिए कौन-कौन सी नौकरियां मिलती हैं?

SSC CGL परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C की नौकरियां मिलती हैं. इनमें प्रमुख पद हैं- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), आयकर निरीक्षक (Income Tax Inspector), केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक (Central Excise Inspector), सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (AAO), और सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector in CBI) जैसे पद.

SSC CGL परीक्षा में कितने चरण होते हैं?

SSC CGL परीक्षा दो मुख्य चरणों में होती है- टियर 1 और टियर 2. दोनों ही कंप्यूटर-आधारित परीक्षाएं होती हैं.
टियर 1: यह प्रारंभिक (क्वालिफाइंग) परीक्षा होती है.
टियर 2: इसमें अनिवार्य पेपर और कुछ पदों के लिए विशेष पेपर शामिल होते हैं. अंतिम चयन टियर 2 के अंकों पर निर्भर करता है.

SSC CGL 2025 में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?

SSC ने CGL 2025 भर्ती के तहत 14,582 पदों की घोषणा की है. ये पद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टियर 1 परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है.

SC CGL से मिलने वाली सैलरी कितनी होती है?

SSC CGL से चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद और शहर की श्रेणी पर निर्भर करती है. औसतन वेतन 25,500 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह तक होता है.
इसमें शामिल होते हैं-
-मूल वेतन (Basic Pay)
-महंगाई भत्ता (DA)
-मकान किराया भत्ता (HRA)
-यात्रा भत्ता (TA)

Previous article Ranji Trophy: महाराष्ट्र का रणजी ट्रॉफी में आगाज, पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, केरल की पकड़ मजबूत
Next article Namkeen Mathri Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं ये स्पेशल नमकीन रेसिपी, महीनों तक रहेगी एकदम फ्रेश और क्रिस्पी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel