[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information SSC CGL 2025 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

SSC CGL 2025 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

0
SSC CGL 2025 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
SSC CGL 2025 City Slip Download (सांकेतिक फोटो)

SSC CGL 2025 Re Exam: एसएससी सीजीएल की परीक्षा में लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बता दें कि परीक्षाएं 126 शहरों में फैले 225 केंद्रों पर आयोजित हुई हैं. इसमें 15 दिनो में 45 शिफ्ट में परीक्षाएं हुई हैं. 26 सितंबर को प्रभावित हुई परीक्षा की डेट जारी होने के बाद अब सिटी स्लिप जारी हो गई है.

SSC CGL 2025 Re Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Admit Card / City Intimation Slip for CGL Re-Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) भरें.
  • कैप्चा कोड डालें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, तारीख और केंद्र से जुड़ी जानकारी होगी.
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें, ताकि भविष्य में उपयोग कर सकें.

SSC CGL 2025 Re Exam City Slip Direct Link Download Here

Why SSC CGL 2025 Re Exam Scheduled: क्यों हो रहा है सीजीएल का री-एग्जाम?

SSC की ओर से यह री-एग्जाम इसलिए हो रहा है क्योंकि 26 सितंबर 2025 को मुंबई के एक परीक्षा केंद्र पर आग लगने की घटना के चलते परीक्षा बाधित हुई थी. अब आयोग ने इस केंद्र के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. री-एग्जाम की डेट 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि 15 अक्टूबर 2025 को इसकी आंसर की (Answer Key) जारी की जा सकती है.

How Many Post in SSC CGL 2025: कितने पदों पर होगी भर्तियां?

एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां होती हैं. इस साल इस परीक्षा के माध्यम से कुल 14,582 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. यह परीक्षा दो चरणो में होगी. पूरी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक करें.

यह भी पढ़ें: MBBS में दाखिला लेने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply 

Previous article Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग की गोटी सेट करने उतरे धर्मेंद्र प्रधान! जीतन राम मांझी और ललन सिंह से की मुलाकात
Next article Karwa Chauth Mehndi design: करवा चौथ पर इन मेहंदी डिजाइन से सजाइए अपने हाथ, जी भरकर पति लुटाएंगे प्यार 
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel