[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC Exam City: रेलवे एनटीपीसी यूजी परीक्षा का बिगुल बजा, 7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, आज आ सकती है एग्जाम सिटी

RRB NTPC Exam City: रेलवे एनटीपीसी यूजी परीक्षा का बिगुल बजा, 7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, आज आ सकती है एग्जाम सिटी

0
RRB NTPC Exam City: रेलवे एनटीपीसी यूजी परीक्षा का बिगुल बजा, 7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, आज आ सकती है एग्जाम सिटी
RRB NTPC Exam City Slip

RRB NTPC Exam City: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी डिटेल्स आज कभी भी जारी की जा सकती हैं. परीक्षार्थी अपने रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

10 दिन पहले आएगी एग्जाम सिटी, 4 दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड

एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 7 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 3 या 4 अगस्त को जारी किए जाएंगे. साथ ही, SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को ट्रेवलिंग अथॉरिटी भी मिलेगी.

परीक्षा तिथि

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी.

कुल पदों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3445 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने अंडर ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आवेदन किया है.

पदवार रिक्तियां

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2022 पद निर्धारित किए गए हैं. यह सबसे ज्यादा वैकेंसी वाला पद है.
  • ट्रेन क्लर्क के लिए 72 पदों पर भर्ती की जाएगी.
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 पद उपलब्ध हैं.
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 990 पद हैं.

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी—CBT-1 और CBT-2. पहले चरण यानी CBT-1 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. CBT-2 सभी पदों के लिए कॉमन पेपर होगा, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 35 प्रश्न गणित, और 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से होंगे. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी. इसके अलावा, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए अभ्यर्थियों को टाइपिंग स्किल टेस्ट भी देना होगा.

यह भी पढ़ें: क्या Gap Year लेने पर MBBS में Admission होता है? 90% छात्रों को नहीं है जानकारी

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी चाहिए? अगस्त का पहला हफ्ता है गोल्डन चांस, 18000+ पदों के लिए आवेदन जारी

Previous article Jio यूजर्स की लग गई लॉटरी, डेटा की टेंशन हुई खत्म, एक्सक्लूसिव प्लान के दनादन फायदे
Next article Record: एक अनोखा रिकॉर्ड, तीन ओवर में 3 विकेट फिर भी हैट्रिक, जानें कैसे हुआ संभव?
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel