[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC Exam Tips: परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, 2+6 के फॉर्मूले से करें पढ़ाई

RRB NTPC Exam Tips: परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, 2+6 के फॉर्मूले से करें पढ़ाई

0
RRB NTPC Exam Tips: परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, 2+6 के फॉर्मूले से करें पढ़ाई
RRB NTPC एग्जाम टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

RRB NTPC Exam Tips: भारतीय युवाओं के लिए रेलवे की नौकरी पहली पसंद होती है. रेलवे की नौकरी में न सिर्फ सैलरी मिलती है बल्कि कई सारे भत्ते और अन्य सुविधाएं भी हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा रेलवे की नौकरी करना चाहते हैं. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. परीक्षा नजदीक है. ऐसे में आइए, जानते हैं कि परीक्षा की तैयारी कैसे करें. 

RRB NTPC Exam Tips: 2+6 के फॉर्मूला से करें पढ़ाई 

RRB NTPC परीक्षा नजदीक है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स जो अब तक ज्यादा पढ़ रहे थे, वे अब पढ़ना कम कर दें और रिवीजन तेज कर दें. पढ़ने और रिवीजन वर्क को 2+6 के फॉर्मला में बांटें. इसमें सिर्फ 2 घंटे पढ़ाई को दें और बाकी के 6 घंटे रिवीजन वर्क को दें. इससे आपकी परीक्षा की अचछी तैयारी होगी. 8 घंटे को छोटे-छोटे सेशन में बांट लें. 

RRB NTPC Exam Tips: सब्जेक्ट वाइज समय कैसे बांटना है? 

  • गणित/अंकगणित – 2 घंटे
  • सामान्य ज्ञान (GK & Current Affairs) -2 घंटे
  • अंग्रेजी / हिंदी भाषा -2 घंटे
  • पढ़ने के लिए- 2 घंटे 

RRB NTPC Exam Tips: करेंट अफेयर्स रिविजन क्यों है जरूरी?

अगर आप रेलवे NTPC परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए करेंट अफेयर्स को याद करना बहुत जरूरी है. हर दिन इसका रिवीजन जरूर करें. हर विषय के लिए 2 घंटे के निर्धारित समय के रिवीजन में 15 मिनट करेंट अफेयर्स (Current Affairs) के रिवीजन को दें. 

RRB NTPC Exam Tips: मॉक टेस्ट दें 

पुराने साल के सवाल देखें और मॉक टेस्ट दें. इससे आपका कॉन्सेप्ट क्लियर होगा और साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा. कई कैंडिडेट्स के साथ ऐसा होता है कि उनकी तैयारी तो अच्छी रहती है लेकिन पेपर बनाते हुए उन्हें काफी परेशानी होती है. इसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें. 

RRB NTPC Exam Tips: भरपूर नींद लें

किसी भी परीक्षार्थी के लिए परीक्षा से कुछ दिन पहले नींद लेना बहुत जरूरी है. ऐसे में भरपूर नींद लें. कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. कई बार परीक्षा से कुछ दिन पहले कैंडिडेट्स अपने आप को ओवरलोड कर लेते हैं, जिसके वजह से परीक्षा के दिन वे  बीमार पड़ जाते हैं या फिर थकान महसूस करते हैं. ऐसे में आप अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं. 

यह भी पढ़ें- बिहार STET के लिए बहुत जरूरी है GK, 5 मिनट में याद करें 5 सवाल

Previous article Bihar Politics: 15 सीटों पर अड़े जीतन राम मांझी, जेपी नड्डा ने मिलाया फोन
Next article Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे से पहले मांझी का बड़ा एलान! बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो नहीं लड़ेंगे चुनाव, पर NDA में…
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel