[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC Exam New Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का शेड्यूल बदला, देखें नई डेट

RRB NTPC Exam New Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का शेड्यूल बदला, देखें नई डेट

0
RRB NTPC Exam New Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का शेड्यूल बदला, देखें नई डेट
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा नई तिथि 2025

RRB NTPC Exam New Date 2025 in Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में मामूली बदलाव किया है.  अब यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित होगी, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 23 जून थी. यानी अब यह परीक्षा एक दिन और बढ़ा दी गई है और कुल 16 दिनों तक चलेगी. यह परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी. 

उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और ट्रैवलिंग अथॉरिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी. 

RRB NTPC Exam New Date 2025: कितने पदों पर होनी है भर्ती?

एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के तहत ग्रेजुएट लेवल के 8113 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है. इसके अलावा अंडर ग्रेजुएट (यूजी) लेवल के 3445 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है, जिनकी परीक्षा तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है. इन दोनों स्तरों की भर्तियों के लिए कुल 1.21 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो इसे देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बनाता है. 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो. 

पढ़ें: Success Story: खपड़े के घर से सरकारी बंगला! नवोदय की स्टूडेंट छाया BPSC के बाद UPSC पास

ग्रेजुएट लेवल के पदों की संख्या और विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 8113 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इसमें सबसे अधिक पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के हैं, जिनकी संख्या 3144 है. इसके अलावा मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के 1736 पद, वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के 732 पद, स्टेशन मास्टर के 994 पद और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 1507 पद हैं. 

कैसे होगा चयन?

सभी पदों के लिए दो चरणों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा, CBT-1 और CBT-2. CBT-2 के बाद कुछ पदों पर अतिरिक्त परीक्षाएं भी ली जाएंगी. स्टेशन मास्टर पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा. वहीं, वरिष्ठ लिपिक और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा. गुड्स गार्ड्स और मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के लिए दो चरणों के CBT के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की जाएगी. 

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है.  हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे. CBT-2 के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग RRB वाइज, उपलब्ध रिक्तियों की 15 गुना संख्या के आधार पर की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Success Story: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान

CBT-1: पहला चरण परीक्षा पैटर्न

CBT-1 सभी पदों के लिए समान और अनिवार्य होगा. यह 90 मिनट की परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 प्रश्न गणित और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से होंगे. पहले चरण के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. 

CBT-2: दूसरा चरण परीक्षा पैटर्न

दूसरे चरण की परीक्षा भी सभी पदों के लिए समान होगी और इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी. इसमें 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से, 35 प्रश्न गणित से और 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से पूछे जाएंगे. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel