[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

0
RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

RRB NTPC Exam Guidelines: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC 2025 ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) CBT-1 परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों पहले जरूरी दिशा-निर्देश देख लें.

पहचान पत्र को लेकर दिशा-निर्देश

RRB ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर वही पहचान पत्र (ID Proof) मान्य होगा, जिसकी जानकारी कैंडिडेट्स ने आवेदन करने के समय दी थी. असुविधा से बचने के लिए ID प्रूफ की ओरिजनल कॉपी और फोटो कॉपी, दोनों साथ रखें.

आधार नंबर को मोबाइल से लिंक करवाने की सलाह

इसके अलावा कैंडिडेट्स को बोर्ड ने सलाह दी थी कि वे अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक रखें. इससे परीक्षा केंद्र पर ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी.

बायोमेट्रिक और फोटो वेरिफिकेशन

आरआरबी के अनुसार परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी लिया जा सकता है. यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है.

समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंट्स जांच और अन्य औपचारिकताओं में अतिरिक्त समय लग सकता है. ऐसे में देर से पहुंचने पर परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है.

एडमिट कार्ड की जांच कर लें

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की गलती न हो.

एग्जाम सिटी स्लिप जारी

आरआरबी ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दी थी. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें- 16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स

Previous article ई-कॉमर्स मैनेजमेंट क्या है, जानें जरूरी स्किल्स और जॉब प्रोफाइल
Next article सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साये लोगों ने एनएच-75 को 3 घंटे किया जाम
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel