[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
RRB NTPC City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RRB NTPC सिटी स्लिप (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RRB NTPC City Slip 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द ही जारी करेगा. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. सिटी स्लिप रेलवे की रिजीनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. सिटी स्लिप की मदद से अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर की जानकारी हो जाती है. ऐसे में ये काफी महत्वपूर्ण है. 

RRB NTPC Exam Date: कब होगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा? 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ये परीक्षा अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा है, जोकि 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. RRB NTPC की भर्ती के तहत सेलेक्शन के लिए ये परीक्षा काफी महत्वपूर्ण स्टेज मानी जाती है. 

RRB NTPC Exam Pattern: देखें परीक्षा का पैटर्न 

इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स के पास 90 मिनट का समय है, जिसमें 120 सवाल पूछे जाएंगे. पूरा पेपर 120 मार्क्स का होगा. एग्जाम में तीन सेक्शन होंगे- 

  • सामान्य ज्ञान (General Awareness) 
  • गणित (Mathematics) 
  • सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता (General Intelligence and Reasoning) 

प्रत्येक सेक्शन को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे कैंडिडेट्स का एप्टीट्यूट टेस्ट किया जा सके. साथ ही एनालिसिस क्षमता और सिचुएशनल डिसिजन मेकिंग आदि की जांच हो सके. 

RRB NTPC City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप? 

  • रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होम पेज पर RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी. 
  • स्लिप को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें, ताकि परीक्षा और यात्रा से जुड़ी जरूरतों में काम आए. 

यह भी पढ़ें- IBPS PO Interview Admit Card 2025: पीओ इंटरव्यू के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Previous article 333 रुपये से मिलेगा 17 लाख का फंड, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से पाएं बड़ा फायदा
Next article सस्ते में Smart TV खरीदने का आज गोल्डन चांस, Flipkart Sale खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर्स
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel