[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स

16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स

0
16 से शुरू होने वाली है RRB NTPC की परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम और लास्ट मिनट टिप्स
एग्जाम की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

RRB NTPC CBT 1 Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC 2025 ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह अहम मौका है. ऐसे में परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम देख लें. साथ ही लास्ट मिनट तैयारी की टिप्स भी देखें.

परीक्षा पैटर्न


RRB NTPC CBT-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा तीन प्रमुख विषयों से होगी और हर विषय के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं.

विषय और मार्किंग स्कीम

  • जनरल अवेयरनेस: 40 अंक
  • मैथमेटिक्स: 30 अंक
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 अंक

नेगेटिव मार्किंग का नियम

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. यदि कोई उम्मीदवार गलत उत्तर देता है तो हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में उन्हें पूरा भरोसा हो.

लास्ट मिनट टिप्स

  • परीक्षा से पहले सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को दोहराएं.
  • टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और पहले आसान सवाल हल करें.
  • अनुमान लगाकर जवाब देने से बचें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग लागू है.
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिविजन के लिए चाहिए कितने मार्क्स? यहां देखें 

Previous article मुखिया के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
Next article सिलिंडर की कमी से स्कूलों में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel