[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

RRB NTPC का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

0
RRB NTPC का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल
सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB NTPC भर्ती Non-Technical Popular Categories (NTPC) के अंतर्गत 10+2 स्तर के पदों के लिए हो रही है. परीक्षा मई और जून 2026 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलो करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 04 दिसंबर 2025 तक चली. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 06 दिसंबर 2025 थी, जबकि फॉर्म में सुधार 07 से 12 दिसंबर 2025 के बीच किया गया. अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.

RRB NTPC Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CEN (NTPC) Under Graduate Level Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा.
  • यहां अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • Login या Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

RRB NTPC Admit Card 2026 Download Here

RRB NTPC एग्जाम शेड्यूल

रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 07, 08, 09 मई और 13, 14, 16 व 21 जून 2026 को आयोजित होगी. एग्जाम सिटी की जानकारी 27 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई थी और अब 03 मई 2026 से एडमिट कार्ड भी उपलब्ध है.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले Computer Based Test (CBT-1) लिया जाएगा. इसके बाद CBT-2 परीक्षा होगी. कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाएगा. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: IITs को भी पीछे छोड़ा IIIT हैदराबाद ने, MS रिसर्च बैच में प्लेसमेंट की धूम

Previous article Table tennis news : चिन्मया विद्यालय व कारमेल की टीम बनी चैंपियन
Next article 000 साकची, स्टेशन, मानगो व घाटशिला में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel