[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB NTPC 2025 Mock Test: अब होगी परीक्षा की तैयारी पूरी, आरआरबी ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक

RRB NTPC 2025 Mock Test: अब होगी परीक्षा की तैयारी पूरी, आरआरबी ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक

0
RRB NTPC 2025 Mock Test: अब होगी परीक्षा की तैयारी पूरी, आरआरबी ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक
आरआरबी की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC Answer Key 2025 OUT)

RRB NTPC 2025 Mock Test: एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. रेलव भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट का लिंक प्राप्त कर सकते हैं. 

RRB NTPC Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल भर्तीत परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2025 से लेकर 9 सितंबर 2025 तक किया जाएगा. इस भर्ती के जरिए विभिन्न नॉन टेक्निकल (Railway Non Technical Recruitment) अंडरग्रेजुएट के अंतर्गत 3445 पदों पर भर्ती होगी. 

अंडरग्रेजुएट पोस्ट 

  • कर्मशियल कम टिकट क्लर्क- 2022
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 361 
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट-990 
  • ट्रेन क्लर्क-72 

RRB Recruitment Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

इस भर्ती के तहत दो चरणों में CBT परीक्षा होगी, जिसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगी. साथ ही अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा. इन सबके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. 

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम पैटर्न 

  • सीबीटी 90 अंकों के लिए होगा
  • 100 प्रश्न आएंगे 
  • 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से आएंगे 

RRB NTPC CBT 1 Mock Test Download: ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं 
  • इसके बाद होमपेज पर ‘एक्टिव नोटिसबोर्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें 
  • इसके बाद आप Mock Test के लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपना रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड डालकर साइन इन करें 
  • इतना करते ही स्क्रीन पर मॉक टेस्ट ओपन हो जाएगा

यह भी पढ़ें- 2582 MBBS सीट्स पर एडमिशन शुरू, जल्दी करें, हाथ से निकल न जाए मौका

Previous article बीएलओ दोबारा फॉर्म लेने भी नहीं आये, ऐसे लोगों का काटा गया नाम : इंटक
Next article पुल की रेलिंग टूटी, खतरे में राहगीरों की जान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel