[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

0
RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
RRB ग्रुप डी परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीखों और साथ ही सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड पर अपडेट जारी किया जाएगा. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये अपडेट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज RRB Group D की भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की जा सकती है. 

विवाद सुलझने से कैंडिडेट्स को राहत 

दरअसल, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D Vacancy) को लेकर विवाद चल रहा था, जिस वजह से परीक्षा पोस्टपोन कर दी गई थी. पहले 17 नवंबर 2025 से परीक्षा शुरू होने वाली थी. हालांकि, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने पात्रता विवाद को सुलझा लिया है. वहीं अब परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होगी. परीक्षा के लिए जल्द ही सिटी स्लिप जारी किया जाएगा.

RRB Group D Exam Date: 17 नवंबर को होने वाली थी परीक्षा 

RRB की ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर 2025 को तय की गई थी. लेकिन इस विवाद के कारण बाद में पोस्टपोन कर दी गई. परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी किया जाता है ताकि कैंडिडेट्स को परीक्षा शहर का आईडिया हो जाए. वहीं अब विवाद सुलझने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि और सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड जैसी जानकारी शेयर की जाएगी. 

RRB Group D Exam City Slip 2025 Steps to Download: कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप? 

  • सबसे पहले अपने रीजन की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • वेबसाइट पर जाकर Login / Candidate Login वाले सेक्शन में जाएं. 
  • अपना Registration Number और Date of Birth डालकर लॉग-इन करें. 
  • लॉग-इन होने के बाद आपको “City Intimation Slip 2025” का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • उस लिंक पर क्लिक करें और अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें. 
  • स्लिप में दिए सभी विवरण चेक करें और आवश्यकता हो तो उसका प्रिंट आउट ले लें. 

यह भी पढ़ें- IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड

Previous article Bihar News: अब नए रूप में दिखेगा बिहार का यह मल्टी मॉडल हब, जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं
Next article Mukesh Sahani: ’10 हजार में क्या मिलता है, बिहार सरकार मिलता है’, मुकेश सहनी बोले- जीविका दीदियों को नहीं मिले 2 लाख फिर तो…
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel