[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RRB Group D Exam: मेंहदी लगाने पर बैन! ग्रुप डी परीक्षा देने वाले भूल से भी न करें ये गलती

RRB Group D Exam: मेंहदी लगाने पर बैन! ग्रुप डी परीक्षा देने वाले भूल से भी न करें ये गलती

0
RRB Group D Exam: मेंहदी लगाने पर बैन! ग्रुप डी परीक्षा देने वाले भूल से भी न करें ये गलती
RRB ग्रुप डी परीक्षा (प्रतीकात्कम तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी की परीक्षा कल यानी कि 27 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने अपनी ओर से इस परीक्षा की तैयारी कर ली है. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) मोड में होगी. रेलवे की इस भर्ती के जरिए करीब 32,438 पदों पर नियुक्ति होगी. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो सबसे पहले परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश देख लें. 

RRB Group D Exam: बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 32438 पदों पर भर्ती होगी. परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा. इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड (Railway Exams Admit Card) जारी कर दिया गया है. 

RRB Group D Exam: क्या रेलवे की परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग? 

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. सभी कैंडिडेट्स को सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा. वहीं गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा. 

RRB Group D Exam: परीक्षा के कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी? 

  • रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा के लिए नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं- 
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट 
  • ऑरिजनल और फोटो कॉपी आधार कार्ड 
  • फोटो युक्त वैलिड आईडी (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) 
  • 2 फोटो 

RRB Group D Exam: इन चीजों पर है प्रतिबंध 

  • मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, चूड़ी, ब्रेसलेट आदि 
  • पर्स नहीं ले जा सकतें 
  • कोई नोट्स, पेपर आदि 

RRB Group D Exam Guidelines: भूल से भी न करें ये गलती 

परीक्षा देने आई महिला कैंडिडेट्स के लिए खास निर्देश है कि वे बाएं हाथ के अंगूठे पर मेंहदी जैसी कोई चीज न लगाएं ताकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो. इसी के साथ CBT में किसी प्रश्न का ऑप्शन चुनने के बाद SAVE और NEXT पर क्लिक जरूर करें. सेव नहीं करने पर आपको दिक्कत हो सकती है. 

RRB Group D Selection Process: रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया 

रेलवे की इस भर्ती के लिए चुने जाने के लिए सभी कैंडिडेट्स को चार चरणों से गुजरना होगा, जिनमें सीबीटी रिटेन एग्जाम,  फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं. 

RRB Group D Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में 90 मिनट के लिए होगी. पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जनरल साइंस और मैथ्स के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. वहीं 30 जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे. 

यह भी पढ़ें- CSBC Bihar Police Constable Admit Card OUT: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Previous article मदनपुर जंगल से भटका तेंदुआ पहुंचा धरवनिया टोला, वन विभाग की टीम कर रही है पेट्रोलिंग
Next article Indian Railways: मोदी सरकार ने दो रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel